App

बिग बॉस में मैरी कॉम के आते ही बढ़ा विवाद, पूर्व पति ने कर दिया मानहानि का केस; कहा-'मेरा मामला मजबूत है'

बिग बॉस में मैरी कॉम की मौजूदगी के बीच उनका नाम कानूनी विवाद से जुड़ गया है. उनके पूर्व पति ने मैरी कॉम के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. उन्होंने मामले को मजबूत बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही. अब इस विवाद पर सबकी नजरें टिकी हैं.

बिग बॉस में मैरी कॉम के आते ही बढ़ा विवाद, पूर्व पति ने कर दिया मानहानि का केस; कहा-'मेरा मामला मजबूत है'
Image Credit: मैरी कॉम के खिलाफ पूर्व पति की कानूनी कार्रवाई

ओलंपिक मेडलिस्ट और बिग बॉस 20 की कांटेस्ट मैरी कॉम के पूर्व पति ओन्लर कॉम ने बॉक्सर पर मानहानि का केस किया है. उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 के तहत उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही शुरू की है. बता दें कि इन दिनों मैरी कॉम बिग बॉस 20 में हिस्सा ले रही हैं. इसी बीच ओन्लर ने मैरी कॉम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टेलीविजन और दूसरे इंटरव्यू में उनके बारे में नुकसान पहुंचाने वाली बातें कही हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओनलर ने साफ किया है कि वह इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मेरा पक्ष मजबूत है. मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर भरोसा है. मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए मैं इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करूंगा.' अगली सुनवाई 19 नवंबर को होनी है.

अपने Ex-पति के लिए क्या बोली थीं मैरी कॉम

बीते दिनों 'आप की अदालत' में शामिल होने पर मैरी कॉम ने पहली बार अपने पूर्व पति के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने उन पर पैसों के मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की और उनकी संपत्ति अपने नाम करवा ली. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने उनके नाम पर लोन भी लिए थे. उनकी इस बात पर कि शादी के दौरान उनके पूर्व पति ने एक पैसा भी नहीं कमाया. इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने मैरी कॉम पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर (शादी के बाहर संबंध) का आरोप लगाया था.

बाद में मैरी कॉम ने एक बयान जारी कर कहा कि फुटबॉलर के तौर पर ओन्लर के करियर के बारे में उनकी बातों का मकसद खेल या उससे जुड़े लोगों का अपमान करना नहीं था. उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के दौरान वह इमोशनल हो गई थीं और अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बातों से किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. बता दें कि दोनों ने साल 2005 में शादी की थी और 2023 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया. उनके चार बच्चे हैं.

धोखाधड़ी के आरोपों पर पूर्व पति ओनलर ने किया था पलटवार

एक इंटरव्यू में ओन्लर ने मैरी कॉम के लगाए आरोपों को झूठा बताते हुए कहा था कि वह शादीशुदा होते हुए दूसरे के साथ रिश्ते में थीं. ओन्लर ने दावा किया था कि उनकी शादी में दिक्कतें एक दशक से भी ज्यादा पुरानी हैं. मैरी कॉम का पहली बार 2013 में एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर था. 2017 से, वह मैरी कॉम बॉक्सिंग एकेडमी से जुड़े एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं. मेरे पास सबूत के तौर पर उनके व्हॉट्सएप मैसेज हैं, लेकिन मैं चुप रहा. मुझे उसके आगे बढ़ने पर कोई एतराज नहीं है, लेकिन सबके सामने दोषी ठहराया जाना मुझे कबूल नहीं है.'

वहीं, पैसों की गड़बड़ी के आरोपों पर ओन्लर ने कहा था कि उनके अभी के रहन-सहन के हालात उन आरोपों को गलत साबित करते हैं कि उनके पास बहुत सारा पैसा है. उसने कहा कि मैंने 5 करोड़ चुराए हैं. मेरा अकाउंट देख लिया जाए. शादी के बाद 18 साल तक हम साथ रहे. अब वह पागल हो गई है. मेरे पास क्या है? मेरा घर देखो. मैं दिल्ली में किराए के घर में रह रहा हूं. वह एक सेलेब है. वह जो भी कहेगी, लोग सुनेंगे.'

ओन्लर ने कहा था कि उन्होंने मैरी कॉम को उनके करियर और निजी जीवन के अलग-अलग दौर में सहयोग किया, लेकिन उसके लगाए आरोपों से मुझे ठेस पहुंची है, दुख हुआ है.

साल 2005 में हुई थी शादी

साल 2014 में प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम की जिंदगी पर बायोपिक में उनका रोल निभाया था. इस फिल्म का नाम 'मैरी कॉम' था. दर्शन कुमार ने उनके पति का किरदार निभाया था. ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कुछ आलोचना भी हुई, क्योंकि कई लोगों का मानना ​​था कि बॉक्सर का किरदार निभाने के लिए प्रियंका चोपड़ा सही एक्ट्रेस नहीं थीं. वहीं, इस फिल्म ने 62वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में 'बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट' (बेहतरीन मनोरंजन देने वाली लोकप्रिय फिल्म ) का पुरस्कार जीता.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More