सलमान खान द्वारा होस्ट शो बिग बॉस 20 को दर्शकों को प्यार मिल रहा है. समय के साथ शो में ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है. बिग बॉस कंटेस्टेंट अपने बयान और झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. टीवी एक्ट्रेस माही विज ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को बॉडी शेम किया है. नेशनल टीवी पर उनका मजाक बनाया है.
लेटेस्ट एपिसोड में माही विज अन्य कंटेस्टेंट के साथ बेडरूम एरिया में बैठी थीं. इस दौरान वह आम्रपाली दुबे और उनके शो में योगदान को लेकर बात कर रही थी. बातचीत में माही ने आम्रपाली को आलू की बोरी बोल दिया. उन्होंने बोला- आम्रपाली कुछ भी नहीं है. वो तो ऐसे लगती है कि जैसे आलू का सैक है जो बस घूम रहा है.
सोशल मीडिया पर माही विज का कमेंट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. माही इससे पहले भी बिग बॉस के घर में कई बार अन्य कंटेस्टेंट्स पर पर्सनल कमेंट्स कर चुकी हैं. इससे पहले भी वह दूसरे कंटेस्टेंट पर बॉडी शेमिंग को लेकर तंज कस चुकी हैं. अब देखना होगा कि वीकेंड के वार में माही इस बर्ताव पर रोहित कुछ कहते हैं या फिर हर बार की तरह माही की इन हरकतों को नजरअंदाज किया जाएगा.
बिग बॉस 20 वीकेंड का वार सलमान खान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे. पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया है कि वह कुछ कमिटमेंट्स के चलते इस हफ्ते का शो होस्ट नहीं कर पाएंगे.
माही विज ने बिग बॉस शो में खुलासा किया है कि उन्होंने पति जय भानुशाली से तलाक लेने के बाद कोई भी एलिमनी नहीं ली है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह बेटी तारा के लिए सब कुछ खुद से करना चाहती हैं. बिग बॉस 20 में एलिमनी और तलाक की बात करते हुए माही इमोशनल हो गई. इस दौरान वह फूट-फूटकर रोती हैं.एक्ट्रेस ने बोला कि मुझे एलिमनी लेने की सलाह दी गई थी, लेकिन मैंने नहीं लिया. जय ने अपनी मेहनत से पैसे कमाए हैं.