SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bigg Boss 20: एक कमेंट से लव और आम्रपाली की दोस्ती में आई दरार, 'टुनटुन' शब्द को लेकर मचा बवाल

बिग बॉस 20 में कई ग्रुप देखने को मिल रहे हैं. घर में कुछ कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती देखने को मिल रही है. आम्रपाली दुबे और लव गिल की दोस्ती के चर्चे घर के बाकी कंटेस्टेंट करते हैं. वहीं अब उनकी दोस्ती में दरार आ गई.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 19, 2026, 05:37 PM IST | Updated: Sep 19, 2026, 05:40 PM IST
Join


बिग बॉस 20 सुर्खियों में बना हुआ है. हाउस में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है. घर में मौजूद 16 कंटेस्टेंट्स में कई ग्रुप बन गए हैं. कुछ लोगों में अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है. लव गिल और आम्रपाली के बीच अच्छी खासी दोस्ती हो गई है. दोनों घर में एक दूसरे का साथ देते हैं. वहीं अब उनके रिश्ते में दरार आ गई है.

लव ने किया आम्रपाली को बॉडी शेम

बिग बॉस 20 के एपिसोड में आम्रपाली और लिव गिल सोफे पर बैठकर खाना खा रही थीं. इस दौरान लव आम्रपाली को टुनटुन बोलती है. आम्रपाली को ये बात काफी बुरी लग जाती है. लव ने उन्हें प्यार से टुनटुन बोला था. आम्रपाली लव से नाराजगी जाहिर करते हैं. बोलती है कि ये बात बॉडी शेमिंग है.

आम्रपाली के चिढ़ गई लव

आम्रपाली ने लव से बोला कि उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी. क्योंकि लव को वह अपना करीबी मानती है. लव आम्रपाली को मनाने की बजाय उनकी बात से चिढ़ जाती है. वह बोलती है कि उन्हें वह अपना करीबी ना समझें. इस बातचीत से आम्रपाली काफी परेशान हो जाती है. बात में लव को लगता है कि उनकी बात से आम्रपाली को काफी हर्ट हुआ है. इसके बाद वह आम्रपाली को बोलती है कि वह दोबारा टुनटुन शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगी.

घरवालों से बात करते हैं लव

लव आसिफ समेत घर के अन्य लोगों से बोलती है कि आम्रपाली को टुनटुन वाला कमेंट काफी बुरा लगा है. उन्होंने ऐसा दुख पहंचाने के लिए नहीं बोला है. उनका मकसद ऐसा नहीं था. आम्रपाली ये बात सुन लेती है. इसके बाद उन्होंने बोला कि टुनटुन शब्द को वह बॉडी शेमिंग मानती है. उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी. लव ने बोला कि उन्हें नहीं पता कि किसी इंसान को टुनटुन बोलने का क्या मतलब है.

आम्रपाली ने बताया टुनटुन का मतलब

आम्रपाली ने लव को टुनटुन शब्द का मतलब बताया है. आम्रपाली ने बोला कि हर कोई जानता है कि टुनटुन नाम किसके साथ जुड़ा है. जिन लोगों को नहीं पता, उनके लिए बता दें कि टुनटुन शब्द पॉपुलर एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर उमा देवी खत्री का स्क्रीन नाम था. उमा देवी खत्री अपने कॉमिक और कैरेक्टर रोल के लिए जानी जाती थी. उमा देवी को टुनटुन नाम से पॉपुलर हुईं. वह अपने भारी-भरकम शरीर के लिए जानी जाती थीं.

घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंस्ट

बिग बॉस 20 के घर का पहला कंटेस्टेंट बाहर हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार रोहेद खान घर से बेघर हो गए हैं. बिग बॉस 20 में रोहेद खान बेहद कम नजर दिख हैं. टास्क और घर के काम से भी रोहेद खान दूर ही रहे हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES