क्या गुल्लू से झगड़े के बाद सीक्रेट रूम में हैं नकुल ढुल? बिग बॉस 20 में मचेगा बवाल, घर में छिड़ेगी बहस
बिग बॉस 20 में नकुल ढुल ने आते ही बवाल मचा दिया है. नकुल ने घर के अंदर आते ही जमकर लड़ाई की है. वहीं खबर आ रही थी कि नकुल को घर से निकाल दिया है, सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि नकुल सीक्रेट रूम में हैं.
बिग बॉस 20 घर में नकुल ढुल के आते ही बवाल बढ़ता नजर आ रहा है. खबरें आ रही थी कि गुल्लू के साथ बहस के बीच नकुल ढुल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया. नकुल ढुल अपने विवादितो बयान की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहे हैं. वहीं खबर आ रही हैं कि नकुल को घर से बेघर नहीं किया गया है, वह सीक्रेट रूम में हैं.
सीक्रेट रूम में हैं नकुल
नकुल के घर से बाहर निकलने की अटकलें काफी तेज हैं. वहीं कहां जा रहा है कि वह घर के अंदर हो सकते हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि गुल्लू के साथ झगड़े के बाद नकुल को सीक्रेट रूम में भेजा गया है. सीक्रेट रूम से नकुल घर में फिर से वापसी कर सकते हैं. फिलहाल इस पर मेकर्स ने कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
घरवालों को नहीं पसंद आए अमन
नकुल के घर में आते ही बवाल देखने को मिला है. घरवालों को नकुल की वाइब पसंद नहीं. वहीं पहले ही दिन उनकी घर में बहस हो गई. नकुल की बात पर अमन को बुरी लग जाती है. जिसके बाद अमन स्काउट को बताते हैं कि नकुल ने उन्हें गे को लेकर बात की है, जो कि उन्हें पसंद नहीं आया है. नकुल अमन से पूछते हैं कि वह स्ट्रेट हैं या नहीं. इस बात को लेकर घर में बहस छिड़ गई है.
कनिका से हुई दाल को लेकर बहस
कनिका और नकुल के बीच लड़ाई हो जाती है. दोनों के बीच में काफी बहस हो जाती है. कनिका ने बोला कि दाल नहीं बनेगी, नकुल बोलते हैं कि घी में दाल बनेगी. दोनों अपनी बातों पर अड़े रहते हैं. कनिका और नकुल की बहस काफी देर तक चलती है. कनिका घर में घी के लिए जमकर लड़ाई करती हैं. बिग बॉस हाउस में स्टार्स अक्सर खाने को लड़ते हैं.
माही ने आम्रपाली से किया सवाल
माही ने आम्रपाली से सवाल किया कि वह सिंगल हैं, उनका बॉयफ्रेंड नहीं है. आम्रपाली बताती हैं कि वह सिंगल हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में एक सिंगल एक्टर हैं जिनके साथ उनकी जमती नहीं है. आम्रपाली माही को बताती है कि निरहुआ उनके दोस्त हैं. उनके साथ उनका कोई अफेयर नहीं है. बिग बॉस 20 की शुरुआत से माही और आम्रपाली की आपस में नहीं बनती हैं. आने वाले शो में देखने को मिलेगा कि क्या दोनों के बीच दोस्ती होगी.