Bigg Boss 20 का हाई-वोल्टेज ड्रामा: स्काउट ने दोस्ती में दिया धोखा, लव गिल को किया नॉमिनेट; फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस
‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों काफी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के हालिया एपिसोड में जबरदस्त घमासान देखने को मिला. किचन में आम्रपाली और माही के बीच तीखी झड़प हुई, तो पढ़ाई को लेकर गुल्लू और अरिश्फा के बीच भी तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली. वहीं, लूडो नॉमिनेशन टास्क में स्काउट के एक हैरान करने वाले फैसले ने लव को इमोशनल कर दिया.
‘बिग बॉस 20’ के घर में हर गुजरते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. शो के हालिया एपिसोड में घर के अंदर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला, जहां छोटी-छोटी बातों ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया. सुबह की शुरुआत से लेकर रात के टास्क तक घर का माहौल पूरी तरह गरमाया रहा. जहां एक तरफ किचन में खाने की तैयारी को लेकर जोरदार बहस हुई, वहीं दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ पर भी तीखे कमेंट्स हुए. इसके अलावा नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स के फैसलों ने हर किसी को हैरान कर दिया.
घर के इस ड्रामे ने ऑडियंस को पूरी तरह बांधे रखा, क्योंकि घर के हर कोने में किसी न किसी बात को लेकर तकरार हो रही थी. एक तरफ आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिली, तो दूसरी ओर अरिश्फा खान और गुल्लू के बीच भी जमकर जुबानी जंग हुई. सिर्फ झगड़े ही नहीं, बल्कि टास्क के दौरान भी कंटेस्टेंट्स की असली चेहरे सामने आए. खासकर नॉमिनेशन प्रोसेस के दौरान कुछ ऐसे फैसले लिए गए, जिसने न सिर्फ घर के सदस्यों को चौंका दिया, बल्कि करीबी दोस्तों के बीच गहरी दरार भी पैदा कर दी.
किचन में दाल को लेकर भिड़ीं आम्रपाली-माही
किचन एरिया हमेशा से बिग बॉस के घर में झगड़े की सबसे बड़ी वजह रहा है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. खाना बनाते समय माही ने आम्रपाली को बार-बार गैस पर दाल चढ़ाने के लिए, जिससे आम्रपाली का पारा चढ़ गया और उन्होंने सीधे कह दिया कि वे किसी की नौकरानी नहीं हैं, जो हर ऑर्डर पर फौरन काम करें. वहीं, दूसरी तरफ माही का कहना था कि अगर समय पर याद नहीं दिलाया जाएगा, तो पूरे घर का खाना देर से बनेगा. दोनों के बीच ये बहस इतनी बढ़ गई कि बात एक-दूसरे के खाना बनाने के तरीके पर आ गई.
गुल्लू और कनिका ने दिया आम्रपाली का साथ
किचन में चल रही इस तीखी बहस के दौरान बाकी घरवाले भी इस विवाद में कूद पड़े. आम्रपाली को नाराज देखकर गुल्लू और कनिका उनके सपोर्ट में आकर खड़े हो गए. दोनों ने माही के बार-बार टोकने के रवैये को गलता बताया और आम्रपाली को सही ठहराया. माहौल काफी टेंशन भरा हो गया, क्योंकि किचन की ये बहस सिर्फ काम तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें आपसी ईगो भी बीच में आ गई. माही भी पीछे हटने को तैयार नहीं थीं और उन्होंने अपनी बात को सही साबित करने के लिए पूरी ताकत लगा दी. घर में गुटबाजी साफ दिखी.
अरिश्फा की पढ़ाई पर गुल्लू का तीखा तंज
किचन के विवाद के बाद घर में एक और बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ, जब गुल्लू ने अरिश्फा को कम पढ़ी-लिखी लड़की कह दिया. गुल्लू का ये पर्सनल कमेंट सुनते ही अरिश्फा बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने तुरंत इस पर कड़ा ऐतराज जताया. अरिश्फा ने गुस्से में बताया कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से काम करना शुरू कर दिया था, ताकि वे अपने परिवार की फाइनेंशियल हेल्प कर सकें. इसी जिम्मेदारी के चलते उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई. इसके बावजूद गुल्लू अपने कहे शब्दों पर अड़े रहे और उन्होंने अपनी बात वापस लेने से साफ मना कर दिया.
माही ने दिया अरिश्फा का साथ, बढ़ा विवाद
अरिश्फा खान और गुल्लू के इस विवाद में माही विज ने भी एंट्री मारते हुए अरिश्फा का सपोर्ट किया. माही ने गुल्लू को साफ शब्दों में समझाया कि किसी की मजबूरी और पढ़ाई को लेकर इस तरह की घटिया बातें करना बिल्कुल गलत है. हालांकि, गुल्लू अपनी राय से पीछे हटने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते माही और गुल्लू के बीच भी तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. इस पूरे मामले ने घर के माहौल और भी ज्यादा स्ट्रेसफुल बना दिया. जहां अरिश्फा अपनी पर्सनल लाइफ के संघर्ष को याद कर इमोशमल होती हुई नजर आईं.
लूडो वाले टास्क में माही को मिली खास पावर
झगड़ों के बाद बिग बॉस ने घर में नॉमिनेशन टास्क शुरू हुआ, जो कि एक लूडो थीम वाला था. इस टास्क में बिग बॉस ने माही को एक खास पावर दी, जिसके तहत उन्हें सीधे तौर पर पांच कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने का मौका मिला. माही ने इस पावर का इस्तेमाल करते हुए आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, कनिका मान, अरिश्फा खान और लव गिल को नॉमिनेशन की लाल कुर्सियों पर बैठा दिया. इसके बाद नंबर व्हील घुमाकर कंटेस्टेंट्स की सेफ और अनसेफ कुर्सियों की अदला-बदली का गेम शुरू हुआ, जिससे पूरे घर की धड़कनें तेज हो गईं.
स्काउट के फैसले से फूट-फूटकर रोईं लव गिल
इस नॉमिनेशन टास्क के सबसे अहम मोड़ पर स्काउट ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को सन्न कर दिया. स्काउट ने अपने हाथ में पावर आते ही लव गिल को नॉमिनेट कर दिया. स्काउट के इस अचानक बदले रुख से लव को गहरा धक्का लगा और वे अपने आंसू नहीं रोक पाईं. असल में इस वीकेंड के वार पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने आकर दोनों की नजदीकियों पर अपनी राय रखी थी, जिसके बाद से ही स्काउट ने लव से दूरी बना ली थी. स्काउट के इस कदम ने न सिर्फ लव को तोड़ा, बल्कि घर में उनके रिश्ते की सच्चाई पर भी सवाल खड़े कर दिए.