Bigg boss 20: आम्रपाली ने निरहुआ संग अफेयर पर की बात, माही और उदिति सिंह की दोस्ती में आई दरार
बिग बॉस 20 में मेरी कॉम अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करती हैं. वहीं आम्रपाली भी निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव संग अपने अफेयर को लेकर बात करती है.
बिग बॉस 20 के शो की शुरुआत रीति उदिति से उस बारे में बात करती हैं जब टास्क के दौरान रीति ने उदिति की बेइज्जती की थी. वहीं माही को लग रहा है कि जब से उन्होंने टास्क में उदिति को बकरी बोला है, तब से उदिति उनसे कटकर रह रही हैं. वह उनसे बात नहीं कर रही हैं. वहीं उदिति को लगता है कि माही उनके बारे में हर जगह गलत बात बोल रही हैं. इस वजह से दोनों के बीच खटपट हो जाती है.
आम्रपाली ने निरहुआ संग डेटिंग पर की बात
बिग बॉस हाउस में मेरी कॉम अपनी लव स्टोरी के बारे में बताती हैं. वहीं काजी अरिश्फा से म्यूजिक के बारे में बात करते हैं. आम्रपाली इस दौरान बताती हैं कि लोगों को लगता है कि दिनेश लाल यादव संग उनकी डेटिंग चल रही हैं. निरहुआ उन्हें बोलते हैं कि शादी कर लो, लेकिन ये आसान नहीं है. आप किसी से भी शादी नहीं कर सकते ना. इसके अलावा आसिफ यंग से बोलते हैं कि लव और आम्रपाली के बाद इस तरह की ही बातें होती है. इनके पास कोई अलग बात नहीं है.
गुल्लू को मिलेगी ये पावर
बिग बॉस घर में नॉमिनेशन टास्क का ऐलान करते हैं. गुल्लू बिग बॉस के 2X रूम में बुलाते हैं. इसके बाद बिग बॉस गुल्लू को बताते हैं कि उनके पास 2 पावर हैं. बिग बॉस गुल्लू को 2 ऑप्शन देते हैं. पहला घर में 80 प्रतिशत राशन आएगा और कनिका उदिति को जीवनदान मिलेगा. दूसरा घर में 80 प्रतिशत राशन आएगा और आसिफ स्काउट को जीवनदान मिलेगा. इसके अलावा बिग बॉस ने गुल्लू को फिर से एक ऑप्शन दिया कि घर में 80 प्रतिशत तक राशन आएगा और रीति यंग को जीवनदान मिलेगा. सबसे आखिरी ऑप्शन 120 प्रतिशत तक राशन आएगा और किसी को भी जीवन दान नहीं मिलेगा.
ये 11 लोग हुए नॉमिनेट
बिग बॉस 20 में आज नॉमिनेशन टास्क हुआ था. इस टास्क में दो-दो लोगों की जोड़ी में जाना था. दोनों को आपसी सहमति से बताना होता है कि कौन नॉमिनेट हो रहा है. सहमति ना बनने पर दोनों नॉमिनेट हो जाएंगे. गुल्लू इसमें सुरक्षित रहेंगे. पहले आम्रपाली और रीति जाती हैं. सहमति न बनने पर दोनों नॉमिनेट हो जाते हैं. माही और अरिश्फा जाते हैं माही खुद को नॉमनेट कर लेती हैं. आसिफ औऱ स्काउट जाते हैं स्काउट खुद को नॉमिनेट करते हैं. काजी और उदिति जाते हैं इसके बाद दोनों नॉमिनेट हो जाते हैं. कनिका और अमन जाते हैं दोनों नॉमिनेट हो जाते हैं. मेरी कॉम, यंग और लव जाते हैं और तीनों नॉमिनेट हो जाते हैं.