App

ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन, बिग बॉस पर लगा बायस्ड होने का आरोप, घर में मचा घमासान!

बिग बॉस 20 के इस हफ्ते का कैप्टन चुन लिया गया है. टास्क में लव को पावर दी गई थी, जिसके बाद ये कंटेस्टेंट घर का नया कैप्टन बन गया है. जिसके बाद बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगा है.

ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन,  बिग बॉस पर लगा बायस्ड होने का आरोप, घर में मचा घमासान!
Image Credit: स्क्रीनग्रैब

सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 20 हाउस में इस हफ्ते कैप्टन्सी टास्क में आसिफ खान कैप्टन बन गए हैं. राशन टास्क जीतने के बाद लव गिल की मदद से आसिफ खान घर के नए कैप्टन बन जाते हैं. बिग बॉस ने लव गिल को एक टास्क में खास पावर दी थी. इस टास्क में उन्हें कैप्टन्सी के लिए सभी 7 लोगों को रैंक करने लिए बोला था.

लव ने खुद को पहले नंबर पर, यंग को दूसरे नंबर, स्काउट को तीसेर नंबर पर, अरिश्फा को चौथे नंबर पर और आसिफ को पांचवे नंबर पर रखा था. उदिति को नंबर 6 पर और कनिका को नंबर 7 पर रखा था.

आसिफ बने नए कप्तान

बिग बॉस ने लव गिल को घर का नया कप्तान चुनने की पावर दी, लेकिन साथ ही साथ बताया है कि जिसे वह कप्तान बनाएंगी उसी हिसाब से घरवालों को राशन मिलेगा. अगर वह खुद को कप्तान बनाती हैं तो घरवालों को कोई राशन नहीं मिलेगा. यंग और स्काउट और अरिश्फा को कप्तान बनाती हैं तो 10 प्रतिशत तक राशन मिलेगा. कनिका को कैप्टन बनाने पर 35 प्रतिशत राशन मिलेगा. वहीं आसिफ और उदिति को कप्तान बनाने पर 25 प्रतिशत राशन मिलेगा. ऐसे में लव आसिफ खान को कप्तान बना देती है.

बिग बॉस पर लगा बायस्ड होने का आरोप

बिग बॉस के नए कप्तान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग ने बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर यूजर ने लिखा- अब कोई नहीं बोलेगा कि बिग बॉस बायस्ड हैं, जबकि साफ दिख रहा है यह टास्क केवल आसिफ को विनर बनाने के लिए बनाया गया था. दूसरे यूजर ने लिखा है कि आसिफ कनिका या गुल्लू की लाइफलाइन ले सकता है. एक अन्य यूजर ने बताया कि यह पूरी तरह से बायस्ड टास्क था.

पंचायत फेम

बिग बॉस 20 में आसिफ खान की एंट्री पहले ही दिन से चर्चा में रहा है. आसिफ खान को पंचायत सीरीज से फेम मिला था. एक्टिंग इंडस्ट्री में आसिफ खान की जर्नी काफी दिलचस्प थी. बिग बॉस प्रीमियर में अपनी मां को बताते हैं कि वह सलमान खान के साथ खड़े हैं. इस दौरान आसिफ खान इमोशनल हो जाते हैं. सलमान खान ने उन्हें डांटा और समझाया भी.  घर में कैप्टन बनने के बाद आसिफ का क्या-क्या करेंगे, यह देखना काफी दिलचस्प होगा. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More