SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सालों बाद फिर लौटेगा 'जानी दुश्मन' का खौफ, इस बार भूमि पेडनेकर करेंगी दुश्मनों का सामना; डर और रहस्य की नई कहानी

बॉलीवुड की चर्चित हॉरर फ्रेंचाइजी 'जानी दुश्मन' एक बार फिर नए अंदाज में लौटने की तैयारी में है. इस बार भूमि पेडनेकर फिल्म में लीड भूमिका निभाएंगी. टी-सीरीज और अलमाइटी मोशन पिक्चर के प्रोडक्शन में बनने वाली यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Written By Swati Singh
Published: Nov 04, 2026, 03:05 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 03:16 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया/AI
Join

गुफा वाला भूत और नाग -नागिन की रहस्यमयी कहानी के बाद एक बार फिर  हॉरर फ्रेंचाइजी 'जानी दुश्मन' लौट रहा है. इस बार फिल्म की कमान बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के हाथ में है. इसे टी-सीरीज फिल्म्स और अलमाइटी मोशन पिक्चर मिलकर बना रहे हैं.फिलहाल फिल्म को 2027 तक सिनेमाघरों में लाने की तैयारी है. भूमि इस हॉरर फ्रेंचाइजी में लीड रोल निभाएंगी. हालांकि, फिल्म की कहानी और बाकी स्टारकास्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

फिल्म का पूरा नाम 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत' रखा गया है. यह यूनाइटेड किंगडम की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'जानी दुश्मन' एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर होने वाली है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है . साथ ही उन्होंने लिखा, 'दर्द तो बहुत देखा होगा, लेकिन अब खौफ महसूस करने के लिए तैयार हो जाएं. आपके लिए पेश है, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत'.'

2027 में लौटेगी 'जानी दुश्मन'!

फिल्म का निर्देशन अरशद सैयद कर रहे हैं, जबकि इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर रॉबी ग्रेवाल हैं. इसका निर्माण भूषण कुमार (टी-सीरीज) और प्रभलीन संधू की अलमाइटी मोशन पिक्चर मिलकर कर रहे हैं.

पर्दे पर राजपाल यादव की पिटाई से बॉक्स ऑफिस पर होती है पैसों की बारिश! एक्टर ने खुद को बताया 'लकी चार्म'

इस फ्रेंचाइजी और सहयोग के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, "अलमाइटी मोशन पिक्चर एक भरोसेमंद क्रिएटिव पार्टनर रहा है और उनकी टीम के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है. सीरीज 'मेड इन इंडिया - अ टाइटन स्टोरी' के बाद, हम जानी दुश्मन के लिए उनके साथ फिर से काम करके खुश हैं."

अलमाइटी मोशन पिक्चर की फाउंडर प्रभलीन संधू ने कहा, "भूषण जी और टी-सीरीज के साथ काम करना हमेशा सुखद रहा है. हमारा जुड़ाव हमेशा खास रहा है और हम एक बिल्कुल अलग सिनेमाई अनुभव के लिए एक बार फिर साथ आने को लेकर उत्साहित हैं. जानी दुश्मन खास तौर पर स्पेशल है क्योंकि यह मुझे रॉबी ग्रेवाल और अरशद सैयद से फिर मिलाती है, जिनके साथ हमने भारत की सबसे पसंदीदा पैरानॉर्मल थ्रिलर सीरीज में से एक बनाई थी."

2027 में रिलीज होगी हॉरर फ्रेंचाइजी

फिल्म में हाई-ऑक्टेन और रोमांचक एक्शन सीक्वेंस सुनिश्चित करने के लिए हॉलीवुड के मशहूर स्टंट डायरेक्टर पीटर पेड्रेरो भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं, जिन्होंने हैरी पॉटर, फास्ट एंड फ्यूरियस, द एक्सपेंडेबल्स, गेम ऑफ थ्रोन्स और द कॉन्ज्यूरिंग जैसी फिल्मों में काम किया है.

विजय माल्या से ऐसी क्या दुश्मनी थी? डैनी डेन्जोंगपा ने सिक्किम के लिए खर्च कर दिए 40 करोड़; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फिल्म की कहानी पूरी तरह से यूनाइटेड किंगडम की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी. यह एक मां-बेटी की कहानी है, जो पारिवारिक रहस्यों और अलौकिक शक्तियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है. इस फिल्म को क्रिएटिव तौर पर रॉबी ग्रेवाल ने प्रोड्यूस किया है. इसके को-प्रोड्यूसर शिव चनाना और सुनीता विनोद व्यास हैं. यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES