SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'भेड़िया 2' पर मुहर, फिर लौटेगा वरुण धवन का खौफनाक वेयरवोल्फ अवतार; डायरेक्टर ने बताया सीक्वल का कितना काम हुआ पूरा?

वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' के सीक्वल 'भेड़िया 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. डायरेक्टर अमर कौशिक ने फिल्म की प्रोग्रेस की जानकारी दी है. इसके साथ ही वरुण धवन के वेयरवोल्फ अवतार की वापसी भी तय मानी जा रही है. दर्शकों को अब सीक्वल का इंतजार है.

Written By Swati Singh
Published: Nov 26, 2026, 20:14 IST | Updated: Nov 26, 2026, 20:27 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के करियर की सबसे पॉपुलर फिल्म को एलकार अपडेट आय है. दरअसल, मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा फिल्म 'भेड़िया' का सीक्वल आने वाला है. हाल ही में ओरिजिनल फिल्म की रिलीज के चार साल पूरे होने के मौके पर फिल्म निर्माता ने इस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी के अगले सीक्वल की ओर हिंट किया, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है.

इंस्टाग्राम पर अमर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सबको पसंद आने वाला 'भेड़िया' उनके ऑफिस में काफी नाटकीय अंदाज में एंट्री करता है. क्लिप में 'भेड़िया' को अपना आपा खोते हुए और अपने असली 'भेड़िया' रूप में बदलते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वह फिल्ममेकर की स्टडी टेबल और लैपटॉप में जमकर तोड़फोड़ मचाता है.

'भेड़िया 2' को लेकर अमर कौशिक ने खोला बड़ा राज

वीडियो के साथ अमर ने सीक्वल के बारे में एक हिंट दिया और बताया कि इसकी स्क्रिप्ट लिखने का काम उम्मीद से ज्यादा समय ले रहा है. उन्होंने लिखा, 'भेड़िया इस बात से खुश नहीं है कि उसकी स्क्रिप्ट लिखने में इतना समय लग रहा है... अब क्या करें? जल्द आ रहा है भेड़िया अंकल.'

वायरल वीडियो पर शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को भेजा लीगल नोटिस? जानें वायरल दावे का सच

इस पोस्ट ने तुरंत ही फैंस का ध्यान खींच लिया, जिनमें से कई अब वरुण धवन को फिर से 'वेयरवोल्फ' (भेड़िया-मानव) के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि,  मेकर्स ने अभी तक रिलीज की तारीख या सीक्वल के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है, लेकिन अमर की इस पोस्ट ने लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है.

 

 

फिल्म 'भेड़िया' के बारे में

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित, 'भेड़िया' 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. नीरेन भट्ट द्वारा लिखित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण धवन, कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी, दीपक डोबरियाल और पालिन कबाक मुख्य भूमिकाओं में थे. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म भास्कर (वरुण धवन) की कहानी है, जो सड़क निर्माण का ठेकेदार है. अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में काम करते समय उसे एक भेड़िया काट लेता है. इसके बाद उसमें एक रहस्यमयी बदलाव आता है, जिससे वह धीरे-धीरे एक 'वेयरवोल्फ' (आधा इंसान-आधा भेड़िया) में बदल जाता है. 'मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स' (MHCU) का हिस्सा होने के नाते 'भेड़िया' का संबंध इस फ्रेंचाइजी की अन्य फिल्मों से भी है.

26/11 की कहानी दिखाने में कहां चूक रहा था बॉलीवुड? 'धुरंधर' और 'प्रहार' ने बदला नजरिया

इस फिल्म में 'स्त्री' के किरदार नजर आए, जबकि वरुण ने 'स्त्री 2' में एक कैमियो के जरिए 'भेड़िया' के रूप में अपनी भूमिका दोहराई. उम्मीद है कि यह सीक्वल इस आपस में जुड़े यूनिवर्स को और आगे बढ़ाएगा. हालांकि,  मेकर्स ने अभी तक यह नहीं बताया है कि कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी.

इस बीच, मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में कई प्रोजेक्ट्स कतार में हैं. आने वाली फिल्मों में 'शक्ति शालिनी' शामिल है, जिसमें 'सैयारा' फेम अनीता पड्डा मुख्य भूमिका में हैं. इसके अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है. अन्य घोषित प्रोजेक्ट्स में 'चामुंडा', 'स्त्री 3' और 'महामुंज्या' शामिल हैं. हालांकि, इन फिल्मों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जिसमें इनकी कहानी और रिलीज की तारीखें भी शामिल हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES