Beverly Hills 90210: नहीं रहीं एक्ट्रेस किमरी जॉनसन, 50 साल की उम्र में कार्डिएक इमरजेंसी ने ली जान, हॉलीवुड में शोक की लहर
'बेवर्ली हिल्स, 90210' और 'ड्यूड, व्हेयर इज माई कार?' फेम एक्ट्रेस किमरी जॉनसन का 50 साल की उम्र में निधन हो गया. अचानक कार्डिएक इमरजेंसी होने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके अचानक चले जाने से हॉलीवुड और उनके फैंस के बीच शोक लहर देखी जा रही है.
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. मशहूर टीवी शो 'बेवर्ली हिल्स, 90210' और फिल्म 'ड्यूड, व्हेयर इज माई कार?' में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल किमरी जॉनसन का 50 साल की उम्र में निधन हो गया है. दिल से जुड़ी एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी के बाद 4 नवंबर, 2026 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. इस अचानक हुई अनहोनी ने उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर में फैले फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. किमरी की भतीजी रोंडा स्कॉट ने सोशल मीडिया पर इस दुखद घटना के बारे में जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर, 2026 को किमरी को अचानक हार्ट इवेंट यानी दिल की समस्या महसूस हुई थी, जिसके तुरंत बाद उन्हें लॉस एंजिल्स के फेमस सीडर-सिनाई हॉस्पिटल ले जाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि वो 'हार्ट एन्यूरिज्म' जैसी गंभीर स्थिति से जूझ रही थीं. अस्पताल में इलाज के दौरान 4 नवंबर, 2026 की दोपहर को उनकी धड़कनें हमेशा के लिए रुक गईं और उन्होंने शांति से अंतिम सांस ली.
एक्ट्रेस, ब्यूटी पेजेंट क्वीन और बिजनेसवुमन थीं किमरी
पेजेंट क्वीन से लेकर एक्टिंग की दुनिया तक उनका सफर काफी शानदार रहा. सफरपेंसिल्वेनिया के विल्किंसबर्ग में जन्मी और पली-बढ़ी किमरी का शुरुआती सफर काफी इंस्पायरिंग रहा है. उन्होंने ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में अपनी खूबसूरती और दिमाग से खास जगह बनाई. साल 1992 में उन्हें 'मिस पेंसिल्वेनिया USA' का ताज पहनाया गया था. इसके बाद, साल 1993 के 'मिस USA' पेजेंट में उन्होंने अपने स्टेट का प्रजेंट किया और टॉप-5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई.
मॉडलिंग की सफलता के बाद उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई और कैलिफोर्निया का रुख किया और पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई. बिजनेस की दुनिया में कदम और 'स्किनग्लो' की शुरुआत, एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ-साथ किमरी ने एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में भी खुद को साबित किया. उन्होंने 'किमरी की स्किनग्लो' (SkinGlow by Kimmarie) नाम से अपना एक प्रिवेंटिव स्किनकेयर ब्रांड शुरू किया.
ब्यूटी ब्रांड की ओनर थीं किमरी
एक इंटरव्यू में किमरी ने अपने प्रिवेंटिव स्किनकेयर ब्रांड पर खुशी जताते हुए कहा था कि ये ब्रांड सिर्फ एक बिजनेस नहीं, बल्कि महिलाओं से उनकी सेहत और स्किनकेयर पर खुलकर बात करने का जरिया है. वो हमेशा मानती थीं कि बाहरी सुंदरता को संजोकर रखना जरूरी है और इसीलिए उनके प्रोडक्ट्स में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता था. किमरी जॉनसन ने अपने जीवन के आखिरी दिनों तक मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया से अपना जुड़ाव बनाए रखा. उनकी मौत की ऑफिशियल जानकारी 5 नवंबर, 2026 को सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है.
शो के बारे में
एक्ट्रेस किमरी के जाने के बाद परिवार में उनका बेटा कैमरन नीनो रह गया है. हॉलीवुड ने न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार को खोया है, बल्कि एक पॉजिटिव और एनर्जेटिक शख्सियत को भी हमेशा के लिए गंवा दिया है. बात करें उनके फेमस शो 'बेवर्ली हिल्स, 90210' की तो, साल 1990 का ये पॉपुलर अमरीकी टीन-ड्रामा टेलीविजन शो हुआ करता था, जिसे डारन स्टार ने क्रिएट किया था. ये शो कैलिफोर्निया के आलीशान बेवर्ली हिल्स इलाके में रहने वाले हाई स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट की जिंदगी, दोस्ती, प्यार और उनके स्ट्रगल पर बेस्ड था.