SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आयुष्मान खुराना ने क्यों ठुकराईं थीं 6 फिल्में? 'विक्की डोनर' से पहले नहीं लेना चाहते थे रिस्क!

आयुष्मान खुराना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'विक्की डोनर' से की थी, लेकिन इस फिल्म से पहले उन्होंने छह फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे. एक्टर ने बताया कि वह अपने डेब्यू को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे और पहली फिल्म के फ्लॉप होने से डरते थे.

Written By Swati Singh
Published: Nov 27, 2026, 20:23 IST | Updated: Nov 27, 2026, 20:34 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने भले ही 2012 में शूजित सरकार की फिल्म 'विक्की डोनर' से अपने शानदार शुरुआत की हो. लेकिन वे अपनी पहली फिल्म साइन करने की कोई जल्दी में नहीं थे. कॉमेडी फिल्म 'स्पर्म डोनर' का किरदार निभाने के लिए हामी भरने से पहले उन्होंने लगभग छह फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे. आयुष्मान ने हाल ही में बताया कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया, क्योंकि उन्हें डर था कि इंडस्ट्री के बाहरी व्यक्ति होने के नाते कहीं वे कोई गलत चुनाव न कर बैठें.

एक्टर ने अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग में अपनी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की को-स्टार शरवरी के साथ शामिल होने के दौरान यह खुलासा किया. अपनी हालिया फिल्म प्रोमोशन करते हुए आयुष्मान ने रेडियो और टेलीविजन से हिंदी सिनेमा तक के अपने अनोखे सफर के बारे में बात की और बताया कि वे अपने पहले बॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर इतने सतर्क क्यों थे.

आयुष्मान खुराना ने क्यों फिल्मों को कहा था नो

बातचीत के दौरान आयुष्मान ने माना कि फिल्मों क्रिटिक्स करने के उनके अनुभव का इस बात पर असर पड़ा कि एक उभरते हुए एक्टर के तौर पर उन्होंने मिलने वाले मौकों को किस तरह देखा. उन्होंने बताया, 'इससे पहले मैंने लगभग छह फिल्मों को ठुकरा दिया था. यह सुनकर शायद हैरानी हो, लेकिन मैं फिल्मों का रिव्यू भी किया करता था. इसलिए मुझे पता था कि अगर मेरी पहली फिल्म नहीं चली, तो मुझे दूसरा मौका नहीं मिलेगा. मैं बहुत सोच-समझकर फिल्में चुनता था क्योंकि मैं कोई रिस्क नहीं ले सकता था. अगर आप एक ही तरह का काम करते रहें, तो आप बोर हो जाएंगे. इसलिए, मैं अलग-अलग तरह के काम करता रहता था.'

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार सख्त, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को भेजा नोटिस; 7 दिन में मांगा जवाब

आयुष्मान के लिए अपनी पहली फिल्म का सही चुनाव करना बहुत जरूरी था, क्योंकि उन्हें नहीं लगता था कि उनकी पहली फिल्म का असफल होना उनके करियर के लिए ठीक रहेगा. इसी सावधानी की वजह से उन्हें 'विक्की डोनर' मिली, जिससे 2012 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और एक प्रमुख अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई.

आयुष्मान खुराना ने अपने सफर को किया याद

जब अर्चना ने उनसे उनके करियर के दौरान निभाए गए अलग-अलग किरदारों के बारे में पूछा, तो आयुष्मान ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत थिएटर-रियलिटी टीवी और रेडियो से हुई थी. उन्होंने याद करते हुए कहा, 'मैं दिल्ली में आरजे (RJ) के तौर पर काम करता था और 2008 में मुंबई आ गया. बचपन में मैं थिएटर किया करता था. तब मैं बहुत घबराता था, लेकिन मेरे पिता ने मुझे आत्मविश्वास दिया.'

एक्टर ने बताया कि उन्हें पहली बार पहचान रियलिटी शो 'पॉपस्टार्स 2' से मिली, जब वे लगभग 17 या 18 साल के थे. इसके बाद फिल्मों में आने से पहले उन्होंने 'रोडीज' में हिस्सा लिया और फिर रेडियो और टेलीविजन के क्षेत्र में काम किया. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पहली बार शो 'पॉपस्टार्स 2' से शोहरत मिली. तब मैं लगभग 17-18 साल का था. इसके बाद मैंने 'रोडीज' में काम किया और फिर रेडियो से जुड़ गया. रेडियो के बाद मैं टीवी में आया और MTV पर VJ बन गया. मैंने IPL, 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और कई अन्य शो होस्ट किए. फिर 2012 में मैंने 'विक्की डोनर' की.'

Analysis: एक तरफ पाकिस्तानी ड्रामों की फैन फॉलोइंग, दूसरी तरफ बैन की मांग; क्या चाहते हैं भारतीय दर्शक?

आउटसाइडर्स के लिए फ्लॉप होना क्यों है मुश्किल?

फिल्मों में आने से पहले उनके करियर में मनोरंजन के कई अलग-अलग माध्यम शामिल थे, जिससे उन्हें एक्टिंग की शुरुआत करने से पहले परफॉर्म करने और होस्टिंग करने का अनुभव मिला. आयुष्मान पहले भी उस दबाव के बारे में बात कर चुके हैं, जो उन्होंने बॉलीवुड में बिना किसी पारिवारिक बैकग्राउंड के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश के दौरान महसूस किया था. 2020 में उन्होंने बताया था कि क्यों वे अपनी पहली फिल्म को इतना अहम फैसला मानते हैं. उन्होंने कहा था, मुझे पता था कि आउटसाडर के नाते मुझे दूसरा मौका नहीं मिलेगा.'

हालांकि, एक्टर ने सफल 'स्टार किड्स' का बचाव भी किया. उनका तर्क था कि उनके करियर से जुड़ी उम्मीदें अलग तरह की होती हैं. उन्होंने समझाया, 'जो स्टार किड्स सफल हैं, वे सच में प्रतिभाशाली हैं. उन्हें पहला ब्रेक तो मिल जाता है, लेकिन उसके बाद उन्हें एक तय मानक पर खरा उतरना पड़ता है. अगर मैं अपना 50% देता हूं, तो लोग कहते हैं कि मैंने यह खुद किया है. वहीं, अगर स्टार किड्स में 80% की क्षमता है और वे अपना 100% भी दे दें, तब भी लोग संतुष्ट नहीं होते.'
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES