SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'इंडियन आइडल' ने किया था रिजेक्ट, आज बॉलीवुड में है बड़ा नाम;आयुष्मान खुराना बोले- सिर्फ टैलेंट काफी नहीं होता

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपने ऑडिशन को याद किया और इस बात पर विचार किया कि सफलता केवल प्रतिभा पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि इसमें दूसरों के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और सहयोग की भी अहम भूमिका होती है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 15, 2026, 05:57 IST | Updated: Nov 15, 2026, 06:07 IST
Join

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों छठ के मौके पर अपनी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के गाने छठ के महापर्व पर लोग काफी ज्यादा सुन रहे हैं. भले ही आयुष्मान खुराना ने अपनी पीढ़ी के भरोसेमंद एक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई हो, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब मनोरंजन की दुनिया में उनका सफर किसी और दिशा में जा सकता था. एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाने से पहले खुराना ने सिंगिंग में भी हाथ आजमाया था और 2006 में 'इंडियन आइडल' के दूसरे सीजन के लिए ऑडिशन दिया था. हालांकि, वह शुरुआती राउंड से आगे नहीं बढ़ पाए थे.

आयुष्मान खुराना ने याद किए पुराने पल

हाल ही में, 'इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न' के एक आगामी एपिसोड की शूटिंग के दौरान एक्टर ने अपने उस पुराने अनुभव को फिर से याद किया. उनके साथ फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या भी मौजूद थे, जो उनकी आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' से जुड़े हैं. इसके अलावा उनकी को-स्टार शरवरी भी वहां मौजूद थीं. एपिसोड के दौरान सिंगर अमित सना ने आयुष्मान खुराना के ऑडिशन का फुटेज दिखाया, जिसे देखकर एक्टर को याद आया कि कैसे उन्हें इस सिंगिंग रियलिटी शो से रिजेक्ट कर दिया गया था.

रियलिटी शो से रिजेक्ट हुए थे आयुष्मान खुराना

अपने उस अनुभव और तब से अब तक के सफर के बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने बताया, 'मुझे 'इंडियन आइडल' से रिजेक्ट कर दिया गया था. सफलता कई चीजों पर निर्भर करती है. इसमें बहुत से लोगों का योगदान होता है.'

एक सिंगिंग रियलिटी शो से रिजेक्ट होने से लेकर एक मशहूर एक्टर बनने तक के उनके सफर ने सफलता के बारे में उनकी समझ को भी आकार दिया है. एक्टर आयुष्मान खुराना का मानना है कि केवल टैलेंट से यह तय नहीं होता कि कोई व्यक्ति कितनी दूर तक जाएगा, क्योंकि किसी की भी कामयाबी में कई लोगों और परिस्थितियों का योगदान होता है.

'सिर्फ आपका टैलेंट काफी नहीं होता'

अपना नजरिया साझा करते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा, 'सिर्फ आपका टैलेंट काफी नहीं होता, क्योंकि आप अकेले सब कुछ हासिल नहीं कर सकते. शुरुआत में, जब आप अपने दम पर कुछ हासिल करते हैं, तो आपको लगता है कि आपने यह सब पूरी तरह से खुद किया है. लेकिन जैसे-जैसे आप जीवन का अनुभव लेते हैं, आपको समझ आने लगता है कि इसमें कई बाहरी ताकतों का भी हाथ होता है. इसमें आपके माता-पिता का आशीर्वाद, आपके गुरु का मार्गदर्शन या उन लोगों का प्यार और समर्थन शामिल हो सकता है, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करते हैं.'

इस दिन आएगा आयुष्मान खुराना वाला एपिसोड

बता दें कि आयुष्मान खुराना वाला यह एपिसोड 15 नवंबर को प्रसारित होगा, जिसमें एक्टर अपने सफर के शुरुआती दौर को याद करेंगे और इस बात पर चर्चा करेंगे कि सफलता को आकार देने में समर्थन और परिस्थितियों की क्या भूमिका होती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES