SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उड़ता तीर में दिखा कॉमेडी का डबल डोज, एंटरटेनमेंट से भरपूर है आयुष्मान और सारा की फिल्म का ट्रेलर

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की एक्शन कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में कॉमेडी, ह्यूमर और एक्शन भरपूर देखने को मिल रहा है. दूसरे ट्रेलर ने फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 13, 2026, 06:12 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 06:35 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की एक्शन कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में कॉमेडी, ह्यूमर और एक्शन भरपूर देखने को मिल रहा है. दूसरे ट्रेलर ने फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर को लेकर लोग पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के दूसरे ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. आइए जानते हैं फिल्म के ट्रेलर में क्या है खास.

ट्रेलर में क्या है खास?

फिल्म के दूसरे ट्रेलर में कॉमेडी, ह्यूमर और एक्शन का तड़का देखने को मिलता है. ट्रेलर में दिखाया है कि कैसे आयुष्मान का किरदार अपनी याददाश्त खो जाता है. वह भूल जाता है कि वो पाकिस्तानी एजेंट है. जिसके बाद वह खुद को भारतीय देशभक्त मानने लगता है.

आयुष्मान फिर सभी आतंकवादियों को मारने लगता है. आयुष्मान की देशभक्ति से पाकिस्तान सरकार परेशान हो जाती है. ट्रेलर में सभी सीन्स को कॉमेडी अंदाज में दिखाया गया है. ट्रेलर के बाद से फैंस की एक्साइटमेंड बढ़ गई हैं.

उड़ता तीर की स्टारकास्ट

उड़ता तीर में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, राम कपूर, राहुल बोस, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नय्यर, मुकुल देव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, रघुबीर यादव और स्मिता तांबे जैसे लीड रोल में हैं.

फिल्म की रिलीज डेट में आया बदलाव

धर्मा प्रोडक्शन में बनी कॉमेडी जासूसी थ्रिलर फिल्म पहले 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी. वहीं मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दी है. फिल्म का डायरेक्शन ए कौशिक ने किया है. फिल्म अब 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. कहा जाता है कि अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 के सुपरहिट होने की वजह से फिल्म मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है.

उड़ता तीर का पहला ट्रेलर 23 सितंबर को रिलीज हुआ था. वहीं मेकर्स ने रिलीज से पहले फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना पाकिस्तानी जासूस के किरदार में हैं.

आयुष्मान खुराना का करियर 

आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में टीवी से की थी. साल 2012 में उन्होंने फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनकी डेब्यू फिल्म हिट हुई थी. इसके बाद उन्होंने साल 2015 में दम लगा के हइशा फिल्म में काम किया. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी.

फिल्म अंधाधुन के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स मिले थे. आर्टिकल 15 और ड्रीम गर्ल फिल्म ने उन्हें हिंदी सिनेमा का बड़ा स्टार बना दिया. एक्टिंग के अलावा आयुष्मान अच्छे सिंगर भी हैं. उन्होंने पानी दा रंग, साडी गली जैसे पॉपुलर सॉन्ग में अपनी आवाज दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES