App

रिलीज से पहले ही सुपरहिट! Avengers Doomsday का ट्रेलर बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर; एडवांस बुकिंग में भी तोड़े सारे रिकॉर्ड

मार्वल की मच अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म की रिलीज में सिर्फ 22 दिन बाकी है, लेकिन उससे पहले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. भारत में इसकी एडवांस बुकिंग 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. वहीं, इसके फाइनल ट्रेलर ने भी महज 24 घंटे के अंदर व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

रिलीज से पहले ही सुपरहिट! Avengers Doomsday का ट्रेलर बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर; एडवांस बुकिंग में भी तोड़े सारे रिकॉर्ड
Image Credit: फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में ‘डॉक्टर डूम’ के किरदार में दिखेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर

मार्वल की नई और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के सिनेमाघरों में आने में अभी पूरे 22 दिन बाकी हैं, लेकिन इसने अभी से कमाई और पॉपुलैरिटी के नए झंडे गाड़ने शुरू कर दिए हैं. फिल्म को लेकर दुनिया भर के फैंस के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है. हाल ही में रिलीज हुए इसके फाइनल ट्रेलर ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है. महज 24 घंटे के अंदर इस ट्रेलर को 563 मिलियन यानी करीब 56.3 करोड़ बार देखा गया है. इस शानदार आंकड़े के साथ ही ये दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मूवी ट्रेलर बन गया है.

डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ये ट्रेलर डिज्नी के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन चुका है. इसने अपनी ही फिल्म के पहले टीजर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसे शुरुआती 24 घंटों में 503 मिलियन व्यूज मिले थे. वहीं, साल 2024 में आई ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के टीजर को 365 मिलियन व्यूज मिले थे. हालांकि, इस लिस्ट में पहले नंबर पर अब भी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर ही है, जिसे 718.6 मिलियन व्यूज मिले थे, लेकिन ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने बिना किसी बड़े प्रमोशन के अचानक ट्रेलर रिलीज ये व्यूज हासिल किए.

Avengers Doomsday Advance Booking

भारत में एडवांस बुकिंग की आंधी

ट्रेलर के धमाके का सीधा असर भारत में फिल्म की टिकट बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ आने वाली 17 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग ने अभी से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने सभी दिनों की एडवांस बुकिंग मिलाकर अब तक 61.19 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. अगर ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो भी इसका नेट कलेक्शन 53.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फाइनल ट्रेलर आने के बाद से टिकटों की सेल में अचानक 14 परसेंट की बड़ी उछाल दर्ज की गई है.

ओपनिंग वीकेंड पर होगी नोटों की बारिश

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के पहले दिन यानी गुरुवार, 17 दिसंबर के शो के लिए लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है. ओपनिंग डे के लिए अब तक 25.94 करोड़ रुपये के टिकट सेल हो चुके हैं. इसके अलावा वीकेंड के बाकी दिनों में भी जबरदस्त कमाई के अच्छे हिंट मिल रहे हैं. शुक्रवार, 18 दिसंबर के लिए 13.01 करोड़ रुपये और शनिवार, 19 दिसंबर के लिए 12.57 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. वहीं रविवार, 20 दिसंबर के लिए भी टिकटों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और ये आंकड़ा 9.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो वाकई हैरानी की बात है.

अंग्रेजी वर्जन का दबदबा और नया इतिहास

भारत में इस बड़ी फिल्म को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है. हालांकि, शुरुआती टिकट बिक्री में अंग्रेजी वर्जन बाकी सभी भाषाओं पर भारी पड़ रहा है. टोटल ग्रॉस कलेक्शन में अकेले अंग्रेजी वर्जन का हिस्सा 51.36 करोड़ रुपये यानी करीब 84 परसेंट है, जबकि हिंदी और तमिल वर्जन की बुकिंग भी रफ्तार पकड़ रही है. बॉक्स ऑफिस के जानकारों का मानना है कि अगर टिकटों की सेल इसी रफ्तार से चलती रही, तो ये फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी.

दिग्गज सितारों और विलेन का तड़का

हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर जोड़ी एंथनी और जो रूसो के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. इस बार पर्दे पर अवेंजर्स के साथ-साथ एक्स-मेन और फैंटास्टिक फोर के सुपरहीरो भी एक साथ दुश्मनों से लड़ते नजर आएंगे. फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट की सबसे बड़ी वजह हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी है. खास बात वे है कि इस बार वे अपने पुराने सुपरहीरो यानी आयरन मैन के अवतार में नहीं, बल्कि मार्वल के सबसे खतरनाक विलेन ‘डॉक्टर डूम’ के रोल में ऑडियंस के सामने आने वाले हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More