बिग बॉस 20: आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच हुई भिड़ंत, अरिश्फा से नाराज हुई लव
बिग बॉस 20 के नए एपिसोड काफी कुछ होने को मिला है. आज के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ है.घरवालों ने एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला है. आइए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या-क्या हुआ.
बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क दिया है. इस दौरान घरवालों एक दूसरे पर कमेंटबाजी कर रहे हैं. वहीं गुल्लू ने घरवालों का जीके का टेस्ट लिया है. इस टेस्ट में आम्रपाली फेल हो जाती है. किचन में खाने को लेकर बहस हो जाती है. गुल्लू ने घरवालों से पूछा की क्या किसी को गूगल का सीईयो पता है. आसिफ को छोड़कर सभी लोग गलत जवाब देते हैं. घरवालें गलत जवाब देते हैं.बिग बॉस घर में नॉमिनेशन टास्क होता है. बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि स्काउट सीधे किसी को भी नॉमिनेट कर सकते हैं. जिसके बाद स्काउट उदिति को नॉमिनेट करते हैं.
काजी और आसिफ के बीच हुई लड़ाई
आसिफ और काजी के बीच जरबदस्त बहस होती है. काजी मजाक में बोलता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ जाएगा. इसके बाद आसिफ बोलते हैं कि दिल का दौरा का मजाक कैसे बना सकता है कोई, दोनों के बीच की बहस रूकने का नाम नहीं लेती है. दोनों के बीच की लड़ाई काफी बढ़ जाती है. घरवालों ने बोला कि काजी ओवर एक्टिंग कर रहे हैं.
लड़ाई के दौरान आसिफ बोलते हैं यह फ्लॉप हो गया है. थोड़ा बंदर वाला करो, जिसके बाद काजी बंदर की तरह उछलते हैं. इसके बाद आसिफ बोलते हैं कि तुम्हारा लेवल ही यही है. तुम्हारे मुंह से थुक गिरता है, इसलिए चुप रहा करो. इस पर काजी बोलते हैं कि क्यों चुप रहूं? तुम कौन हो? इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हो जाती है
लव और अरिश्फा में हुई बहस
बिग बॉस घरवालों को एक गेम में बोलते हैं कि जो लोग फालतू में रोते हैं, आपको उसकी फोटो पर लूजर लिखना है. बस फिर क्या था लव गिल बैनर लेकर आती हैं और बोलती हैं कि अरिश्फा मेरे पास आपका नाम है. अरिश्फा इस पर सफाई भी देती है. लव गुस्से में बोलती हैं कि तमीज से बात करो, इसके बाद दोनों के बीच बहस हो जाती है.
घर में होता है नॉमिनेशन
बिग बॉस घरवालों को नॉमिनेशन का टास्क देते हैं, वह नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस घर में कुछ दोष होते हैं. आपको जो भी दोषी लगता है उसकी तस्वीर में दोष लिख देना. इसके बाद सभी घरवालों एक दूसरे की तस्वीर पर दोष बताते हुए लिखते हैं.
7 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
मनीष पर बोरिंग होने का दोष लगता है, मनीष ने आम्रपाली का नाम लिखा. गुल्लू ने भी आम्रपाली का नाम लिखा. मैरी कॉम ने अरिश्फा को नॉमिनेट किया है. इस तरह से इस हफ्ते अरिश्फा, गुल्लू, लव, मैरी कॉम, उदिति, मनीष, आम्रपाली नॉमिनेट हुए हैं.