App

ए मेरी जिंदगी तू छुपी है कहां... आशा भोसले के आखिरी फिल्मी गाने ने छुए फैंस के दिल, देखें बिहान्ड द सीन्स का पूरा वीडियो

आशा भोसले के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनका आखिरी फिल्मी गाना 'ए मेरी जिंदगी तू छुपी है कहां'. 'Om Ka Hari' फिल्म का ये म्यूजिक एलबम हुआ आउट.

ए मेरी जिंदगी तू छुपी है कहां... आशा भोसले के आखिरी फिल्मी गाने ने छुए फैंस के दिल, देखें बिहान्ड द सीन्स का पूरा वीडियो
Image Credit: आशा भोसले का आखिरी गाना

Asha Bhosle Birth Anniversary: संगीत की दुनिया की सबसे बड़ी मलिका आशा भोसले का आखिरी फिल्मी गाना आखिरकार रिलीज हो चुका है. उनके जन्मदिन के खास मौके पर 'ओम का हरि' फिल्म का म्यूजिक एलबम लॉन्च किया गया. इस एलबम का सबसे बड़ा अट्रैक्शन आशा ताई का गाना 'ए मेरी जिंदगी तू छुपी है कहां' है. म्यूजिक इंडस्ट्री में आशा भोसले का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. उनके जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को एक बेहद इमोशनल और खूबसूरत गिफ्ट दिया है. फिल्म 'Om Ka Hari' का म्यूजिक एलबम लॉन्च हो गया है. इस एलबम की सबसे खास बात ये है कि इसमें आशा जी का आखिरी रिकॉर्डेड फिल्मी गाना शामिल है. इस गाने का टाइटल 'ए मेरी जिंदगी तू छुपी है कहां' है. गाना सुनते ही फैंस पुरानी यादों में खो जा रहे हैं.

गाने के साथ रिलीज हुआ खास BTS वीडियो

केवल गाना ही नहीं बल्कि मेकर्स ने इसका ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो भी जारी कर दिया है. इस वीडियो में आशा भोसले को स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते हुए देखा जा सकता है. पर्दे के पीछे यानी बिहाइन्ड द सीन्स के विजुअल देखकर हर कोई भावुक हो रहा है. 90 के दशक से लेकर आज के युवाओं तक आशा ताई की आवाज का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है. यह गाना सिर्फ एक ट्रैक नहीं बल्कि इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री का एक ऐतिहासिक हिस्सा बन गया है.

दिग्गज कलाकारों का लगा मेला

फिल्म 'ओम का हरि' में रघुबीर यादव, सोनी राजदान और अंशुमन झा जैसे धाकड़ एक्टर्स नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन हरीश व्यास ने किया है. मुंबई में हुई इस म्यूजिक लॉन्च इवेंट की शाम बेहद यादगार रही. इस एलबम में आशा भोसले के अलावा दिवंगत किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार और परेश पाहूजा की आवाज भी शामिल है. मजेदार बात ये रही कि फिल्म के मेन एक्टर रघुबीर यादव ने इवेंट में लाइव ऑडियंस के सामने अपने दो गाने गाकर समां बांध दिया.

देखें वीडियो-

 

स्टार्स ने जाहिर की अपनी खुशी

फिल्म के एक्टर अंशुमन झा ने इस मौके पर कहा कि जब दुनिया में गानों की प्लेलिस्ट में अलग-अलग जॉनर नहीं हुआ करते थे तब आशा जी ही हम सबकी इकलौती प्लेलिस्ट हुआ करती थीं. उनके साथ काम करना और उनकी आवाज को अपनी फिल्म में शामिल करना शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. वहीं डायरेक्टर हरीश व्यास ने कहा कि आशा ताई के जन्मदिन पर यह गाना रिलीज करना हमारे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. हम सिर्फ गाना रिलीज नहीं कर रहे बल्कि आशा जी के लीजेंडरी सफर का जश्न मना रहे हैं.

18 सितंबर को थिएटर्स में लगेगी फिल्म

यह फिल्म 18 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की कहानी जितनी अलग है इसका म्यूजिक भी उतना ही दमदार लग रहा है. आशा भोसले के आखिरी फिल्मी गाने ने इस प्रोजेक्ट को एक बहुत बड़ी पहचान दे दी है. सिनेमा प्रेमी और संगीत के शौकीन इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More