SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

करवा चौथ से पहले अर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा को दिया बड़ा सरप्राइज, गिफ्ट की लाखों की कार; ऐसा था उनका रिएक्शन

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने करवा चौथ से पहले ही अपनी पत्नी को खास तोहफा दे दिया है. आज 27 अक्टूबर को एक्टर ने पत्नी नेहा को एक नई कार गिफ्ट की है. इस सरप्राइज को दिखाने से पहले नेहा की आंखें बंद थीं, जिसे देखने के बाद वह बेहद खुश हो गईं.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 27, 2026, 10:35 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 10:44 PM IST
Image Credit: अर्जुन बिजलानी ने करवा चौथ से पहले पत्नी पर लुटाया प्यार
Join

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अपनी वाइफ को अक्सर खुश करने के लिए उन्हें सरप्राइज देते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने करवा चौथ से पहले ही पत्नी नेहा को बेहद खूबसूरत तोहफा दे दिया है. करवा चौथ के खास मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी नेहा स्वामी को एक नई कार गिफ्ट की, जिसे देखने के बाद नेहा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था. अक्सर अर्जुन पत्नी नेहा को खुश करने के मौके ढूंढते रहते हैं. इस बार करवा चौथ पर एक्टर ने पत्नी को लाखों रुपये की कार गिफ्ट कर दी.

अर्जुन बिजलानी ने शेयर किया वीडियो

एक्टर अर्जुन ने इसका एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपनी पत्नी नेहा की आंखों पर काली पट्टी बांधकर उन्हें ला रहे हैं. कपल की नई कार 'थार रॉक्स' कपड़े से ढकी हुई है. इस SUV की कीमत 12.52 लाख रुपये से लेकर 23.52 लाख रुपये के बीच है. जैसे ही कार से कवर हटता है, तो नेहा खुशी से झूम उठती हैं और अर्जुन को गले लगा लेती हैं. इसके बाद वे अपनी कार में बैठकर घूमने भी निकल जाती हैं.  

कैप्शन में लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'हैप्पी करवा चौथ, बेबी! उस महिला के लिए एक छोटा-सा सरप्राइज, जो हर दिन को खास बना देती है. तुम जिंदगी की सारी खुशियों, सारे प्यार और हर खूबसूरत चीज की हकदार हो और हां, जन्मदिन की भी बहुत-बहुत बधाई, मेरी जान!'  

यह भी पढ़ें- 'एक वॉक ने बदल दी अदिति राव हैदरी की पहचान? 20 साल के करियर पर भारी पड़ा 'हीरामंडी' का एक सीन

बता दें कि अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की शादी को करीब 13 साल पूरे हो चुके हैं. कपल हाल ही में 'पति, पत्नी और पंगा' में नजर आए थे, जहां नेहा ने अपने बीच के रिश्ते के बारे में कई खुलासे भी किए थे. नेहा ने बताया था कि 'हमारी शादी को 13 साल हो चुके हैं और आज भी हम बहुत खुश हैं. हमारे बीच ऐसा रिश्ता है, जहां एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने के लिए हमेशा मीठी-मीठी बातें करनी जरूरी नहीं है.' उन्होंने आगे कहा, 'हम एक-दूसरे के साथ बहुत सहज हैं और इसी वजह से हमें एक-दूसरे को चिढ़ाने, ताने मारने, टांग खींचने और ऐसी बातें कहने की आजादी है, जिन्हें कहने से शायद कोई दूसरा कपल दो बार सोचे.'

साल 2013 में हुई थी कपल की शादी

बता दें कि अर्जुन बिजलानी और नेही स्वामी की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जहां अर्जुन उनकी खूबसूरती देखकर तुरंत खो गए थे. एक कॉमन दोस्त ने उन्हें मिलवाया था. जिसके बाद एक्टर को नेहा की सादगी काफी पसंद आई थी. उन्हें नेहा से तुरंत प्यार हो गया, लेकिन नेहा का स्वभाव थोड़ा शांत और रिजर्व्ड था. जिसके वजह से उन्हें अर्जुन से बात करने में थोड़ा समय लगा था. फिर कपल ने साल 2013 में शादी कर ली और दो साल बाद जनवरी 2025 में कपल ने बेटे का स्वागत किया था.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES