SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

1 साल की हुई अरबाज खान-शूरा की बेटी सिपारा, बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने लूटी लाइमलाइट; हेलन-सलीम खान समेत जुटा पूरा परिवार

Arbaaz Khan Daughter First Birthday: अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा 5 अक्टूबर को एक साल की हो गई है. कपल ने सिपारा का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर सलमान खान की स्वैग एंट्री के साथ पूरा खान परिवार और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 05, 2026, 11:25 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 11:26 PM IST
Image Credit: अरबाज-शूरा की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे
Join

Arbaaz Khan Daughter First Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार के भाई अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान का जन्म 5 अक्टूबर 2025 को हुआ था. आज कपल की बेटी सिपारा पूरे एक साल की हो गई है. इस खास मौके को कपल ने पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. खास पल को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए सिपारा की बर्थडे पार्टी में परिवार के साथ सितारे भी शामिल हुए. जिसके कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा के पहले जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे फैंस काफी प्यार दे रहे हैं. भतीजी सिपारा की बर्थडे पार्टी में भाईजान भी शामिल हुए हैं. आइए वायरल हो रहे वीडियो पर नजर डालते हैं.

अरबाज खान और शूरा खान की बेटी की बर्थडे पार्टी

अरबाज खान और शूरा खान की बेटी आज 5 अक्टूबर को 1 साल की हो गई है. इस दौरान बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए. जिसमें सलमान खान के पिता सलीम खान, मां सलमा खान और हेलन भी पोती की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं. भतीजी सिपारा की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने भी स्वैग एंट्री ली. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप भाईजान को भी देख सकते हैं. इस दौरान वे ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने नजर आए.

बर्थडे पार्टी में कौन-कौन से सितारे हुए शामिल?

सिपारा के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन में अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे. इस जश्न में खूबसूरत अंदाज में यूलिया वंतूर भी पहुंचीं. सोशल मीडिया पर सभी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. यूलिया वंतूर का स्टाइलिश फैशन चॉइस हर किसी का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने सिपारा खान के जन्मदिन के लिए रेड आउटफिट कैरी किया, जो उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा था.

पोती के बर्थडे में पहुंचे सलीम खान साहब-सुशीला चरक

इस दौरान हेलन भी मुंबई में अरबाज खान और शूरा खान के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं. वहीं सोहेल खान अपने बेटे योहान खान के साथ इस पार्टी में पहुंचे. इस खास मौके पर निर्वाण खान भी नजर आए. सलीम खान साहब और सुशीला चरक भी अपनी पोती के पहले जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे. कैमरे में परिवार का यह खूबसूरत पल कैद हो गया और सबने मिलकर इस दिन को बेहद खास और यादगार बना दिया. अरबाज खान के घर कृतिका कामरा और गौरव कपूर भी नजर आए.

1 साल की हुई अरबाज-शूरा खान की बेटी सिपारा

बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर 2023 को मुंबई में एक निजी निकाह समारोह में शादी की थी और 5 अक्टूबर 2025 को बेटी सिपारा का धूमधाम से स्वागत किया था. हालांकि, अभी तक कपल ने अपनी प्यारी सी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है. अभी तक फैंस को अरबाज खान की बेटी की झलक पाने का इंतजार है. फैंस को उम्मीद है कि पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो में कपल अपनी बेटी का चेहरा दिखा देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES