App

अरबाज खान से पैपराजी ने किया सलमान खान से जुड़ा सवाल, गुस्से से लाल हुए एक्टर, नहीं दिया जवाब

एक इवेंट में पैपराजी ने अरबाज खान से सलमान खान से जुड़ा सवाल किया गया. सवाल सुनते ही अरबाज खान नाराज हो गए. उसके बाद उन्होंने प्रेस मीट वहीं पर छोड़ दी.

अरबाज खान से पैपराजी ने किया सलमान खान से जुड़ा सवाल, गुस्से से लाल हुए एक्टर, नहीं दिया जवाब
Image Credit: पैपराजी से नाराज हुए अरबाज खान

एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान से एक इंवेट के दौरान सलमान खान से जुड़ा सवाल किया गया. सवाल सुनते ही वह नाराज हो गए. अरबाज खान से जैसे ही सलमान खान का नाम लेकर सवाल किया तो वह नाराज हो गए. बाद उन्होंने मीडिया से अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. इंटरनेट पर अरबाज खान का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रेस मीट के दौरान किया था सवाल

अरबाज खान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. इस दौरान फोटोग्राफर ने सवाल किया कि सलमान सर ने ट्रेर्ल्स के खिलाफ.... इससे पहले वह अपना सवाल पूरा करते हैं अरबाज खान ने एक्सक्यूज मीं थैंक्यू-थैंक्यू सो मच बोलकर वहां से चले गए. लेकिन मीडिया ने अरबाज से सवाल का जवाब मांगना जारी रखा. इस दौरान अरबाज ने बोाल कि जूलरी से संबंधी सवाल था क्या. आज के इवेंट से जुड़ा था क्या. फोटोग्राफर ने बोला नहीं सर

क्या था सलमान खान का मामला?

सलमान खान पिछले दिनों बिग बॉस 20 में ट्रोर्ल्स को जवाब दिया था. उन्होंने उनके लुक्स और बॉडी शेम करने के लिए एक्ट्रेस की गलत एंगल से फोटो क्लिक करने और उन्हें पोस्ट करने के लिए पैपराजी को जमकर सुनाया था. बॉलीवुड इंडस्ट्री ने सलमान खान का सपोर्ट किया था. सलमान खान के एक्शन की तारीफ की थी. वहीं अब फोटोग्राफर अरबाज खान से यहीं सवाल पूछने की कोशिश कर रही थी. लेकिन अरबाज खान ने सवाल का जवाब देना सही नहीं समझा, भाई का नाम सुनते ही वह गुस्सा हो गए और प्रेस मीट छोड़ गए.

अरबाज खान करियर

अरबाज खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म दरार से की थी. डेब्यू फिल्म में एक्टर ने विलेन का रोल किया था. डेब्यू फिल्म में एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था. लीड एक्टर के तौर पर उनका करियर बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है.

साल 2010 में अरबाज खान ने अपने प्रोडक्शन की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 2010 में फिल्म दबंग बनाई. सलमान खान पर बनीं पर बनी फिल्म दबंग सुपरहिट हुई थी. फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. साल 2012 में उन्होंने फिल्म दबंग 2 से निर्दशन भी किया था. इसके बाद उन्होंने फिल्म दबंग  3 का निर्माण किया था.

साल 2023 में की थी दूसरी शादी

अरबाज खान ने साल 2023 में दूसरी शादी की थी. उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा संग शादी की. 5 अक्तूबर 2025 को कपल की जिंदगी में बेटी सिंपारा खान आईं. शूरा से पहले अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी. साल 2002 में मलाइका ने बेटे अरहान खान को जन्म दिया. साल 2017 में कपल का तलाक हो गया. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More