नितेश तिवारी की 'रामायण' का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जिसके चलते लोग लगातार इससे जुड़ी छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजरे बनाए हुए हैं. वहीं हाल ही में म्यूजिक की दुनिया के बेताज बादशाह ए.आर. रहमान ने इस फिल्म से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला किस्सा सुनाया है. हाल ही में चेन्नई में हुए इस फिल्म के बड़े एल्बम लॉन्च इवेंट के दौरान, रहमान ने एक ऐसा पुराना वाकया सबके सामने रखा, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. इस खास इवेंट में ए.आर. रहमान ने फैंस को याद दिलाते हुए बताया कि साल 2014 में उनके पास सतीश नाम के एक शख्स का ईमेल आया था.
सिंगर ने बताया कि उस शख्स ने दावे के साथ एक सपना देखा था और ईमेल में लिखा था, 'आप सुबह-सुबह मेरे सपने में आए. मुझे विश्वास है कि ये सच होगा. आप पूरे भारत और दुनिया भर में म्यूजिकल शो कर रहे थे, महान महाकाव्य 'रामायण' पेश कर रहे थे.' आज जब रहमान ऑस्कर विनर कंपोजर हैंस जिमर के साथ मिलकर इस महाकाव्य के अडैप्टेशन पर काम कर रहे हैं, तो उस पुराने मैसेज का महत्व पूरी तरह से बदल गया है.
#ARRahaman: There is something I wanted to share, On 2014 a gentleman called Sathish manifestated, that I'll be doing music of #Ramayana His mail that I received on 2014: 'You popped on my dream early morning, i belive it will come true, you were doing musical show throughout India & World playing the great epic Ramayana' https://t.co/KQ5XbTY7No
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) October 21, 2026
इस इवेंट में फिल्म के अंदर 'रावण' का किरदार निभाने वाले रॉकिंग स्टार यश भी खास तौर पर मौजूद थे. यश ने मंच पर रहमान की जमकर तारीफ की और अपने बचपन की यादें शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने कंपोजर के म्यूजिक की मदद से तमिल भाषा सीखी थी. यश ने कहा, 'हम सभी ए.आर. रहमान सर के बहुत बड़े फैन हैं. मैंने उनके गानों की वजह से तमिल सीखी. मैं जेंटलमैन के गानों पर डांस करता था. तमिल इंडस्ट्री में आपका योगदान बहुत बड़ा है'. उन्होंने ये भी कहा कि रहमान के गानों का जो असली जादू ओरिजनल लैंग्वेज में हैं. वो डबिंग में महसूस नहीं होता है.'
अपनी फिल्म के किरदार और म्यूजिक पर बात करते हुए यश ने बताया कि शुरुआत में लोगों ने उनसे पूछा था कि वो रावण जैसा नेगिटिव किरदार क्यों चुन रहे हैं. इस पर यश ने कहा कि हर किरदार की अपनी एक अलग एनर्जी होती है. उन्होंने रहमान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'इस गाने ने मुझे वो एनर्जी दी और मुझे लगता है कि रावण का रोल करते समय मैंने शिव का गाना सुना और थैंक यू सर आपने मुझे एक शानदार गाना दिया है, मैं बहुत सारे शिव के गाने सुनता था, अब मैं ये शिव तांडव सुनता हूं और मुझे लगता है कि मैं एनर्जी ले सकता हूं.'
#Yash at #Ramayana Tamil Event: "All of us are huge fans of #ARRahman sir. I learned Tamil because of his songs♥️. I used to dance for Gentleman songs. Your contribution to Tamil industry is Massive. Sings 'Urvasi Urvasi' song😀. If I hear tamil songs in Hindi, I feel something missing in it. I'm happy that you are doing music for Ramayana & I'm able to perform for it🥰" https://t.co/07X9cdQQrE
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) October 21, 2026
नितेश तिवारी के निर्देशन और श्रीधर राघवन की लिखी गई फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ द लेजेंड' को बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा है. प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.