भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /Ramayana: संगीत के उस्ताद से कहां हो गई चूक? 'मंगल रंग' पर AR Rahman को मिली तीखी आलोचना, ट्रोलर्स ने घेरा!

Ramayana: संगीत के उस्ताद से कहां हो गई चूक? 'मंगल रंग' पर AR Rahman को मिली तीखी आलोचना, ट्रोलर्स ने घेरा!

नितेश तिवारी के मोस्टअवेटेड और मोस्टपॉपुलर प्रोजेक्ट 'रामायण' को लेकर काफी लंबे समय से बज बना हुआ है. इस बीच फिल्म की तीसरा गाना 'मंगल रंग' हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे तारीफ मिलने के साथ-साथ भारी ट्रोलिग का सामना भी करना पड़ा रहा है. आइए बताते हैं कि आखिर क्यों एआर रहमान के इस गाने पर लोग सवाल उठा रहे हैं.

Written ByJyoti Rajput
Published: Oct 26, 2026, 10:38 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 10:59 AM IST
joinshare
Ramayana: संगीत के उस्ताद से कहां हो गई चूक? 'मंगल रंग' पर AR Rahman को मिली तीखी आलोचना, ट्रोलर्स ने घेरा!
Image Credit: 'रामायण' सॉन्ग 'मंगल रंग'

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

8 साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

नितेश तिवारी की आने वाली महाकाव्य फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है. फिल्म का हर अपडेट लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसी बीच संडे दोपहर को मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज कर दिया. ए.आर. रहमान के म्यूजिक से सजे, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में गाए गए इस गाने में भगवान राम और माता सीता के पवित्र और अटूट प्रेम को खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की गई है. लेकिन गाना सामने आते ही तारीफों के साथ-साथ विवादों का हिस्सा भी बन गया.

फिल्म का गाना इंटरनेट पर जैसी ही आया, लोगों ने इसके म्यूजिकल स्टाइल पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इतने पौराणिक और पवित्र ग्रंथ पर बन रही फिल्म में भक्ति संगीत की जगह 'कव्वाली' और 'सूफी' जैसा टच देना सही नहीं है. सोशल मीडिया एक्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए लोगों ने इस गाने को जमकर ट्रोल किया.

पुराने गाने को रीसायकल करने का आरोप

गाने को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि वाल्मीकि 'रामायण' में सूफी कव्वाली का फ्लेवर डालना बॉलीवुड की बहुत बड़ी गलतफहमी है. यूजर्स का आरोप है कि मेकर्स ने बिना किसी सांस्कृतिक रिसर्च के एक पवित्र इतिहास को आम बॉलीवुड गानों की तरह ट्रीट किया है. बात सिर्फ सूफी टच तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि ऑस्कर विनर कंपोजर ए.आर. रहमान की ओरिजनलिटी पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Treta Yug mein Qawwali kahan se aa gayi? How are they going to justify this? 🤦 https://t.co/sFFN5lUkxy

— Varun Kumar Rana (@VarunKrRana) October 25, 2026

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का दावा है कि रहमान साहब ने अपने ही पुराने तमिल गानों की धुन को रीसायकल करके 'रामायण' में परोस दिया है. लोगों का कहना है कि इस गाने को सुनते ही 'रॉकस्टार' के मशहूर गाने 'कुन फाया कुन' और 'जोधा अकबर' की याद आने लगती है. रहमान जैसे दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर से फैंस को ऐसे कॉपी-पेस्ट काम की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी.

रहमान फेल, शंकर-एहसान-लॉय की बढ़ी मांग

फैंस सिर्फ इस गाने से ही नहीं, बल्कि फिल्म के पूरे म्यूजिक एल्बम से निराश हैं. उनका कहना है कि 'रामायण' जैसे विषय के लिए संस्कृत श्लोकों और शास्त्रीय संगीत से जुड़े गानों का इस्तेमाल होना चाहिए था. एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि फिल्म का सिर्फ बैकग्राउंड स्कोर ही अच्छा है, बाकी गाने बेहद आम और कम एनर्जी वाले हैं. फैंस का कहना है कि अगर रहमान की जगह अजय-अतुल या शंकर-एहसान-लॉय जैसे कंपोजर को ये जिम्मेदारी दी जाती, तो वो भारतीय संस्कृति और भक्ति रस के साथ कहीं बेहतर न्याय कर पाते.

इस दिन देगी फिल्म थिएटर में दस्तक

विवादों और लगातार ट्रोलिंग के बावजूद, फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट कम नहीं हुई है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता के साथ यश, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. अब देखना ये होगा कि 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के थिएटरों में रिलीज होने के बाद ये फिल्म ऑडियंस के दिलों पर राज कर पाती है या नहीं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ramayana