SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SRFTI विवाद गरमाया: छात्रों के समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप, कहा- 'बंगाल में इसी वजह से वोट चुराए…'

Anurag Kashyap On SRFTI Controversy: कोलकाता के एसआरएफटीआई से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां छात्रों और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत यानी एबीजीपी के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं इस घटना पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अपनी नाराजगी जाहिर की है और स्टूडेंट को अपना पूरा समर्थन दिया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 28, 2026, 12:31 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 12:55 PM IST
Image Credit: कोलकाता SRFTI के छात्रों के समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप
Join

कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में रविवार को हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है. संस्थान में एक कार्यक्रम को लेकर छात्रों और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (एबीजीपी) से जुड़े लोगों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में मामला हाथापाई तक पहुंच गया. घटना में दोनों पक्षों की ओर से लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. मामला बढ़ने के बाद कैंपस में पुलिस की तैनाती की गई. पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें छात्रों और एबीजीपी की शिकायतों के साथ पुलिस की ओर से दर्ज की गई शिकायत भी शामिल है.

फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने एसआरएफटीआई छात्र संघ की ओर से जारी बयान को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी को लेकर चल रही राजनीतिक बहस का जिक्र करते हुए टिप्पणी की.

'बंगाल में वोटों की चोरी पर दिया बयान'

कश्यप ने लिखा कि बंगाल में वोटों की चोरी का आरोप जिस वजह से लगाया गया, ये घटना उसी का उदाहरण है और ऐसी कई चीजें अभी और देखने को मिल सकती हैं. उनका ये पोस्ट सामने आने के बाद एसआरएफटीआई विवाद सोशल मीडिया पर भी बातचीत का मुद्दा बन गया है. रिपोर्टों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एसआरएफटीआई के मुख्य ऑडिटोरियम में आयोजित एबीजीपी के एक कार्यक्रम को लेकर हुई. संगठन का कहना है कि उसने ऑडिटोरियम के लिए 15 हजार रुपये जमा कराए थे और संस्थान से कार्यक्रम की परमिशन भी ली थी.

वहीं, छात्र संघ का कहना है कि छात्रों को कार्यक्रम की जानकारी पहले नहीं दी गई थी. कुछ छात्रों ने बाहर से आए लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने और कैंपस में आयोजन की परमिशन दिए जाने पर सवाल उठाए. इसके बाद छात्रों ने कार्यक्रम वाली जगह के पास पोस्टर लगाए, जिसके बाद दोनों पार्टी के बीच बहस बढ़ती गई और देखते ही देखते मामला बढ़ गया.

दोनों पार्टी ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

घटना को लेकर छात्रों और एबीजीपी की कहानी एक जैसी नहीं है. छात्र संघ ने आरोप लगाया कि बहस के दौरान छात्रों के साथ मारपीट की गई और कुछ छात्रों को गलत शब्द कहे गए. छात्रों का दावा है कि स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ लोगों ने परिसर के दूसरे हिस्सों तक उनका पीछा किया. दूसरी तरफ, एबीजीपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके कार्यक्रम में छात्रों ने बाधा डाली और पोस्टर-बैनर हटाए गए. संगठन ने अपने कुछ सदस्यों के घायल होने का भी दावा किया. पुलिस और संस्थान की ओर से घटना के अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है.

अनुराग कश्यप की फिल्में

एसआरएफटीआई विवाद के बीच अनुराग कश्यप का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. कश्यप लंबे समय से अलग तरह की कहानियों और सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. उनकी हालिया फिल्मों में 'निशांची' और 'बंदर' शामिल हैं. उनकी फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए हैं और कहानी एक ऐसे रॉकस्टार के आसपास घूमती है, जिसका जीवन यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पूरी तरह बदल जाता है. फिल्म में मीडिया ट्रायल, सोसायटी का रिएक्शन और कानूनी प्रोसेस जैसे मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया गया है. अब एसआरएफटीआई की घटना पर कश्यप की टिप्पणी के बाद उनके बयान को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES