SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई, पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ... बिग बॉस के दिनों को याद कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 'डबल डेट' शो में बिग बॉस के मुश्किल दिनों और अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. अंकिता ने बताया कि घर में वह इतना रोईं जितनी जिंदगी में कभी नहीं रोई थीं, वहीं विक्की ने अपनी पहचान बनाने के दबाव पर बात की.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 19, 2026, 12:17 IST | Updated: Nov 19, 2026, 12:37 IST
Image Credit: अंकिता लोखंडे ने बताया कैसे बिग बॉस के बाद सुधरी विक्की के साथ बॉन्डिंग (YT-@famouslogokabio)
Join

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन अक्सर अपने रिश्ते और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. दोनों नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने रिश्ते के कई अनकहे किस्से शेयर किए. इस दौरान अंकिता ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में बिताए मुश्किल और इमोशनल पलों को याद किया, जबकि विक्की ने शो के दौरान खुद पर रहे दबाव के बारे में बात की.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे ने अपने और विक्की के रिश्ते में आए बदलाव पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि पहले उनके बीच काफी लड़ाइयां होती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होता. अंकिता के अनुसार, पहले शायद एक-दूसरे को समझने में थोड़ी दिक्कत आती थी, लेकिन बिग बॉस के बाद दोनों के बीच समझदारी बढ़ी है और आपसी बहस भी काफी कम हो गई है.

शर्त के साथ की थी बिग बॉस में एंट्री

अंकिता ने यह भी बताया कि उन्हें कई सालों से बिग बॉस का ऑफर मिल रहा था, लेकिन वह हर बार इसे मना कर देती थीं. अंकिता ने कहा कि वह और विक्की दोनों रियलिटी शोज के बड़े फैन हैं. जब मेकर्स ने दोबारा संपर्क किया, तो उन्होंने साफ कह दिया कि वह तभी शो में आएंगी जब विक्की भी उनके साथ चलेंगे. मेकर्स इस बात के लिए मान गए. घर जाने से पहले दोनों ने प्लान बनाया था कि कैसे खेलना है, लेकिन अंदर जाते ही अंकिता अपना खुद का गेम खेलने लगीं.

जिंदगी में कभी इतना नहीं रोईं अंकिता

शो के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए अंकिता लोखंडे काफी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे मुश्किल वक्त वह था जब उन्हें लगा कि विक्की उनका साथ नहीं दे रहे हैं. विक्की अपने गेम में बिजी थे और अंकिता घर के अंदर खुद को अकेला महसूस कर रही थीं. आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता ने बताया कि वह बहुत रोई थीं और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में इतने आंसू नहीं बहाए जितने उस घर में बहाए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उस वक्त सिर्फ विक्की की गलती नहीं थी, बल्कि दोनों की उम्मीदें अलग थीं. अंकिता प्यार, इमोशनल सपोर्ट और भरोसा चाहती थीं, जबकि विक्की का ध्यान गेम और अपनी जगह बनाने पर था.

'नेपो पति' वाले टैग पर विक्की ने रखी बात

वहीं, विक्की जैन ने भी बिग बॉस के दौरान अपने अनुभव और चुनौतियों पर बात की. उन्होंने कहा कि अंकिता पहले से ही एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का जाना-पहचाना चेहरा थीं और उनकी अपनी फैन फॉलोइंग थी, जबकि उनके लिए यह बिल्कुल नई शुरुआत थी. विक्की ने बताया कि शो में उन्हें 'नेपो पति' जैसे शब्दों से भी बुलाया गया, जिससे अपनी अलग पहचान बनाना और मुश्किल हो गया. वह नहीं चाहते थे कि उनकी पहचान सिर्फ अंकिता के पति तक सीमित रहे, इसलिए उन्होंने अपने दम पर गेम में जगह बनाने की कोशिश की. आज दोनों मिलकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES