SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Gen Z को आज भी है सच्चे प्यार की तलाश, लेकिन समझौता करने को तैयार नहीं युवा; अनन्या पांडे ने बताई वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में जेनजी की लव लाइफ और शादी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि, आज की पीढ़ी सच्चे प्यार की तलाश में तो है, लेकिन कुछ समझौता करने को तैयार नहीं है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 20, 2026, 14:15 IST | Updated: Nov 20, 2026, 14:21 IST
Join

आज के दौर में प्यार और रिश्तों को लेकर नई पीढ़ी की सोच काफी ज्यादा बदल गई है. जेनजी को भी अपनी सच्चे प्यार के साथ एक ऐसे पार्टनर की तलाश है, जिसके साथ वह अपनी जिंदगी बिता सके, लेकिन इस मामले में जनरेशन कोई समझौता नहीं करना चाहती है. इस मुद्दे पर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी सोच रखी और खुलकर बात की.

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में अपने करियर, आज के बॉलीवुड और अन्य विषयों पर बात की. अनन्या ने GenZ यानी आज की युवा पीढ़ी के शादी करने को लेकर हिचकिचाने के मुद्दे पर बात की. बातचीत के दौरान यह देखा गया कि आज की अभिनेत्रियां 70 और 80 के दशक की अभिनेत्रियों के उलट, अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों के बारे में खुलकर बात करने से नहीं कतराती हैं. लेकिन जहां फिल्मी सितारे अपने करियर के पीक पर भी शादी करने के लिए तैयार रहते हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के युवा जल्दी शादी करने या बसने को लेकर हिचकिचाते नजर आते हैं.

शादी और बच्चों को लेकर अनन्या ने खोले दिल के राज

इस पर अनन्या ने कहा, 'मुझे लगता है कि पहले भी लोग शायद शादी करने से हिचकिचाते रहे होंगे, बस तब उनके पास 'ना' कहने का विकल्प नहीं था. अब, आज की पीढ़ी के पास ऐसे कई उदाहरण हैं, जिन्हें देखकर वे खुलकर 'ना' कह सकते हैं. मेरे लिए ऐसे सवाल का जवाब देना मुश्किल है, क्योंकि मैं स्वभाव से बहुत रोमांटिक हूं. मेरे लिए प्यार ही सब कुछ है और मैं आगे चलकर जरूर शादी करना चाहूंगी. एक समय आने पर मैं शादी करना और बच्चे पैदा करना चाहूंगी. मेरे आस-पास के दोस्तों की सोच भी बिल्कुल ऐसी ही है.'

यह भी पढ़ें- अमिताभ के 'जलसा' पर किसका हक? 1993 की Gift Deed, सरकारी रिकॉर्ड और परिवार के बीच विवाद की पूरी कहानी

सच्चे प्यार की तलाश में नई पीढ़ीं

अनन्या का कहना है कि नई पीढ़ी आज भी सच्चे प्यार की तलाश में है. प्यार के मामले में आज की पीढ़ी के पास विकल्प तो बहुत हैं, लेकिन प्यार को लेकर उनकी सोच पहले जैसी ही है. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अब हमारे पास बस विकल्प बहुत ज्यादा हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सच्चे प्यार में यकीन नहीं रखते. हम आज भी उसी की तलाश कर रहे हैं.'

अनन्या मंच पर फिल्म निर्माता इम्तियाज अली के साथ थीं, जो बड़े पर्दे पर प्यार को बहुत संवेदनशीलता से दिखाने के लिए जाने जाते हैं. बातचीत के दौरान, इम्तियाज ने बताया था कि आज की युवा पीढ़ी के मन में प्यार को लेकर काफी पुराने खयाल हैं. इसी बात को आगे बढ़ाते हुए अनन्या ने कहा, 'जैसा कि इम्तियाज सर ने कहा, हमारे मन में प्यार को लेकर एक ऐसी पुरानी और भावुक सोच है, जिसे शायद हमने असल जिंदगी में कभी महसूस ही नहीं किया है. इसलिए, प्यार को लेकर हमारे स्टैंडर्ड्स भी बहुत ऊंचे हैं. हम किसी भी ऐसी-वैसी चीज से समझौता नहीं करने वाले हैं.'

यह भी पढ़ें- 'रिश्ते तमाशा नहीं हैं...' ईशा सिंह से अनबन की खबरों के बीच अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी

अनन्या का वर्कफ्रंट

साल 2026 में अनन्या की सिर्फ एक फिल्म रिलीज़ हुई जो रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' है, जिसमें उनके साथ लक्ष्य नजर आए. फिल्म को मिले-जुले से लेकर अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. अब अनन्या अपने सफल अमेजन प्राइम वीडियो शो 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी.

इशिता मोइत्रा द्वारा बनाए गए इस शो में अनन्या मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सीजन 2 में श्रुति हासन भी शामिल हो गई हैं. शो की बाकी कास्ट में वीर दास, गुरफतेह पीरज़ादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लीजा मिश्रा और मिनी माथुर भी शामिल हैं. 'कॉल मी बे' का सीजन 2, 17 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES