App

मुरीद हुए महानायक: जब 'पारो' बनकर माधुरी दीक्षित ने उड़ाए बिग बी के होश, KBC में दंग रह गए अमिताभ बच्चन

Madhuri Dixit KBC episode: 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन इस समय अपने शो केबीसी में बिजी हैं, जिहां हाल ही में 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने अपने 'पारो' अवतार को दिखाया. एक्ट्रेस के इस रूप को देख बिग बी पूरी हैरान रह गए, जिसके बाद उन्होंने माधुरी की जमकर तारीफ की.

मुरीद हुए महानायक: जब 'पारो' बनकर माधुरी दीक्षित ने उड़ाए बिग बी के होश, KBC में दंग रह गए अमिताभ बच्चन
Image Credit: माधुरी दीक्षित ने उड़ाए बिग बी के होश

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से लगातार ऑडियंस का दिल जीतते आ रहे हैं. इस शो में कई बार इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे नजर आते हैं, जो अपनी मौजूदगी से इसे ओर खास बना देते हैं. बिग बी के जन्मदिन के खास मौके पर एक स्पेशल एपिसोड रखा गया, जिसमें 'देवदास' की पारो माधुरी दीक्षित सामने रखी हॉट सीट पर दिखाई दीं. वहीं उन्होंने जब अपने पारो अवतार को पेश किया, तो अमिताभ बच्चन देखते रह गए. मेकर्स द्वारा हाल ही में रिलीज किए गए शो के नए प्रोमो में माधुरी गाने गाने की धुन पर अपनी कला को दिखाते हुए नजर आईं, तो वहीं बिग बी उनके इस रूप को देखकर उनके मुरीद हो गए.

इस नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपने सामने रखे कंप्यूटर से माधुरी के लिए एक गाना प्ले करने का कमांड देते हैं. तो वहीं दूसरी सीट पर गुलाबी रंग की ड्रेस में बेहद सुंदर दिख रहीं माधुरी दीक्षित 'देवदास' का गाना 'काहे छेड़ मोहे' पर नृत्य करती हुई नजर आईं. एक्ट्रेस के इस अंदाज को देखकर बिग बी काफी इंप्रेश हो गए और तालियां बजाने लगे. उन्होंने माधुरी की तारीफ करते हुए कहा, 'क्या बात है! लाजवाब, लाजवाब, माधुरी जी'.

प्रोमो रिलीज होते ही आई कमेंट्स की बाढ़

केबीसी के मेकर्स ने इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'माधुरी का अंदाज, सबके लिए खास. देखिए 'कौन बनेगा करोड़पति', माधुरी का अंदाज हर किसी के लिए खास है.' प्रोमो आते ही फैंस खुशी से झूम उठे और अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की तारीफ में कमेंट करने लग गए. एक यूजर ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'इस एपिसोड के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं'. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो रानी है'.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

केबीसी में बिजी हैं बिग बी

केबीसी 18 से पहले अमिताभ बच्चन फिल्म 'कल्कि 2898 ईस्वी' में दीपिका पादुकोण और प्रभास जैसे कलाकारों के साथ नजर आए थे. अब जल्द ही इस फिल्म के सीक्वल में वो कमल हसन और प्रभास के दिखाई देंगे. हालाकिं, फिलहाल वो इस शो की शूटिंग में लगातार बिजी हैं. वहीं हाल ही के एपिसोड में उन्होंने खुलासा करते हुए बताया था कि वो फिसल गए थे, जिससे उनके घुटने में चोट लग गई थी. इस दौरान उन्होंने बताया कि 'आमतौर पर मैं इतना मोनोलॉग बीच में खड़े होकर करता हूं,लेकिन आज मेरे घुटने में चोट है. कल शूटिंग के दौरान मैं फिसल गया और गिर गाय, जिससे मुझे घुटने में काफी चोट लग गई.'

माधुरी दीक्षित के बारे में

माधुरी दीक्षित आखिरी बार साल 2026 में डार्क क्राइम-कॉमेडी 'मां बहन' में मुख्य भूमिका में दिखाई दीं. इस कहानी में उनके दमदार और अनोखे अवतार की काफी तारीफ हुई थी. वहीं इस फिल्म से पहले वो नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बनने वाली थ्रिलर सीरीज 'मिसेज देशपांडे' में नजर आई थीं, जिसे ऑडियंस नैे खूब पसंद किया था.  

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More