गृह मंत्री अमित शाह ने थिएटर में देखी रणबीर की 'रामायण' फिल्म, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया पूरा किस्सा
रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुलासा किया है कि गृह मंत्री अमित शाह ने फिल्म देखी है. उन्होंने पोती के जिद करने पर थिएटर में जाकर फिल्म देखी है. उन्हें फिल्म भी पसंद आई है.
रामायण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं फिल्म के VFX की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने खुलासा किया है कि गृह मंत्री अमित शाह ने थिएटर में रामायण फिल्म देखी है. उन्हें फिल्म काफी पसंद आई है.
किसके कहने पर अमित शाह ने देखी फिल्म
26 नवंबर को रामायण टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि मुलाता में अमित शाह ने फिल्म देखने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की है. नमित मल्होत्रा ने बताया कि अमित शाह पहले ही थिएटर में फिल्म देख चुके थे.
उन्होंने बताया- वह काफी खुश थे. उन्होंने खुद फिल्म देखी थी. अमित शाह ने बताया कि उनकी पोती ने उन्हें फिल्म देखने के लिए काफी जिद की थी. इस वजह से वह अहमदाबाद के एक थिएटर में फिल्म देखने गए थे. उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई थी.
अमित शाह से मिली रामायण की टीम
हाल ही में नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी और एक्ट्रेस साई पल्लवी और रणबीर कपूर ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी. फिल्म मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया था.
फिल्म रामायण की स्टार कास्ट
रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है. साई पल्लवी ने मां सीता का किरदार निभाया है. यश ने रावण का रोल किया है. नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इसके अलावा फिल्म में रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है. फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे बड़े स्टार्स हैं. फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है. नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. रामायण का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ.
रामायण फिल्म की कमाई
फिल्म रामायण के VFX को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. कमाई के मामले में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. sacnilk के अनुसार फिल्म ने अब तक 1,814.55 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म की ये कमाई वर्ल्डवाइड है. फिल्म का बजट 2000 करोड़ रुपये है. दरअसल मेकर्स ने बताया है कि फिल्म के दोनों पार्ट, प्रमोशन सभी चीजों को मिलाकर फिल्म का बजट 4000 हजार करोड़ रुपये है.
इसे भी पढ़ें- भुवन बाम के खिलाफ FIR दर्ज, इवेंट में दिया विवादित बयान, कॉलेज के स्टूडेंट्स के सामने की अश्लील हरकत