बिग बॉस ने लिया बड़ा एक्शन, पूरा घर हुआ नॉमिनेट, सिर्फ एक कंटेस्टेंट सेफ
बिग बॉस हाउस में इस हफ्ते सभी घरवाले नॉमिनेट है. बिग बॉस ने सजा के तौर पर पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया है. आइए जानते हैं बिग बॉस ने पूरे घरवालों को नॉमिनेट क्यों किया?
सलमान खान द्वारा होस्टेड शो बिग बॉस 20 में इस हफ्ते पूरा घर नॉमिनेट हुआ है. घर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. इस हफ्ते एक या दो नहीं बल्कि पूरा परिवार ही नॉमिनेट हो गया. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि बिग बॉस ने पूरे घर को नॉमिनेट किया है.
घर में मचा हंगामा
बिग बॉस 20 में इस हफ्ते घर की कप्तान अरिश्फा खान थी. कप्तान की वजह से अरिश्फा नॉमिनेशन्स से बच गई थी. अरिश्फा को शो में पावर दी गई थी. इस पावर के अनुसार अरिश्फा किसी भी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकती थी. अरिश्फा ने स्काउट ओपी को नॉमिनेट कर दिया. बिग बॉस ने घरवालों को अजीब टास्क दिया है. इसमें हर सदस्य कप्तान और स्काउट को छोड़कर 8 लोगों को नॉमिनेट कर सकता था.
पूरा घर कैसे हुआ नॉमिनेट
बिग बॉस को दिए टास्क में सभी घरवालों ने खुलकर वोटिंग की है. इस वोटिंग में पूरा घर नॉमिनेट हो गया. सभी घरवालों ने एक दूसरे को वोट आउट कर दिया. बिग बॉस ने स्काउट, लव और कनिका को बार-बार नियम तोड़ने के लिए डांट लगाई. बिग बॉस ने साफ-साफ बोला कि जानबूझकर नियम तोड़ना सही नहीं है. नियम तोड़ने की वजह से बिग बॉस ने तीनों कंटेस्टेंट को चेतावनी दी है.
इस वीकेंड कौन हो सकता है घर से बेघर?
पूरा घर पर नॉमिनेट है ऐसे में तो इस हफ्ते कौन एविक्शन का शिकार होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार मनीष और माही घर से बेघर हो सकता है. लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. वीकेंड के वार में ही पता चलेगा कि बिग बॉस 20 से कौन सा सदस्य घर से बेघर होगा.
अरिश्फा नहीं होगी बेघर
इस हफ्ते अरिश्फा घर से बेघर नहीं होगी. दरअसल एक्ट्रेस इस हफ्ते घर की कप्तान थी. कप्तान होने की वजह से अरिश्फा नॉमिनेशन से बच जाती है. ऐसे में इस हफ्ते अरिश्पा नॉमिनेट होने से बच गई है. काजी काफी पॉपुलर हैं. ऐसे में सोशल मीडदिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि अरिश्फा के साथ-साथ काजी भी घर से बेघर नहीं होंगे. इसके बारे में कंफर्म तो वीकेंड का वार में ही पता चलेगा.
लव और स्काउट का रिश्ता
लव और स्काउट ने शो में खुलासा किया है कि उनकी दोस्ती भाई-बहन जैसी है. लेकिन इंटरनेट पर दोनों को लेकर मीम्स बन रहे हैं. वहीं वीकेंड का वार में गेस्ट उनके रिश्ते पर बात करते हैं.