'HBD Cutie': रणबीर कपूर के 44वें जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार, शेयर कीं रोमांटिक अनदेखी तस्वीरें
Alia Bhatt Latest Post For Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में पति और एक्टर रणबीर कपूर के बर्थडे पर साथ में रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस का दिल खुशी से झूम उठा है. तस्वीरों में उनकी बेटी राहा भी नजर आ रही हैं.
Alia Bhatt Latest Post For Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज 28 सितंबर को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनके खास दिन को उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर और भी यादगार बना दिया है. आलिया ने रणबीर के साथ अपनी कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस का दिल ही खुश हो गया. इस पोस्ट के साथ हसीना ने खूबसूरत नोट भी लिखा है.
आलिया ने रणबीर कपूर को बर्थडे विश करते हुए 6 तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में रणबीर रोमांटिक अंदाज में आलिया की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार से देख रहे हैं. दूसरी फोटो में रणबीर, आलिया को निहार रहे हैं और दोनों किसी रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं. तीसरी फोटो में रणबीर अकेले दिख रहे हैं. चौथी फोटो में रणबीर अपनी क्यूट सी बेटी राहा के साथ नजर आ रहे हैं. पांचवीं फोटो में आलिया और रणबीर दिख रहे हैं और आखिरी छठी फोटो में दोनों की क्यूट सेल्फी है.
तस्वीरों के साथ आलिया ने क्या कैप्शन लिखा?
इन सभी रोमांटिक अनसीन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में स्टार इमोटिकॉन के साथ बेहद प्यारा संदेश लिखा, 'HBD cutie' (हैप्पी बर्थडे क्यूटी). आप यहां नीचे आलिया भट्ट का रोमांटिक पोस्ट देख सकते हैं. इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा, 'बेस्ट फोटो ऑफ इंस्टाग्राम.' दूसरे ने लिखा, 'पहली फोटो ने तो दिल ही जीत लिया.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों साथ में बिल्कुल परफेक्ट लगते हो.'
यह भी पढ़ें- 'Animal’ के बाद कितना बदला रणबीर कपूर का स्टारडम? जानिए कैसे एक फिल्म ने बदल दी दर्शकों की नजर!
नीतू कपूर ने बेटे के लिए क्या संदेश भेजा?
दिन की शुरुआत में रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने बेटे पर प्यार बरसाते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू यू, राणा. तुम मेरे हो और मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं.'
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में कौन सी हैं?
बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन-अप है. रणबीर फिलहाल नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' पर काम कर रहे हैं, जिसमें वह भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में उनके राम किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. उनके अलावा इस फिल्म में साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली के अवसर पर रिलीज होने के लिए शेड्यूल है, जबकि दूसरा भाग 2027 में लाने की प्लानिंग है. फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
इसके अलावा रणबीर 'लव एंड वॉर' फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और एक्टर विकी कौशल भी लीड रोल में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म के तीनों स्टार्स के पोस्टर सामने आए हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं. इतना ही नहीं इस फिल्म में रणबीर आलिया दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने साथ में 'ब्रहाास्त्र' में काम किया था. विकी कौशल के साथ रणबीर फिल्म संजू में काम कर चुके हैं.