दृश्यम 3 के बाद सनी देओल की फिल्म से भी बाहर हुए अक्षय खन्ना, अब इक्का के सीक्वल में नहीं दिखेंगे एक्टर
दृश्यम 3 के बाद सनी देओल की फिल्म से बाहर हुए अक्षय खन्ना, नेटफ्लिक्स कोर्टरूम ड्रामा इक्का के सीक्वल में अक्षय खन्ना नजर नहीं आएंगे. इससे पहले दृश्यम 3 से बाहर होने पर जमकर बवाल हुआ था.
सनी देओल जल्द ही नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा इक्का के सीक्वल से वापसी कर रहे हैं. फिल्म अभी शुरुआती स्टेज में है, फिल्म मेकर्स अभी सीक्वल की कहानी पर काम कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना साथ में नजर आए थे. वहीं खबर आ रही है कि सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना सीक्वल में नजर नहीं आएंगे.
सालों बाद सनी देओल के साथ नजर आए थे अक्षय खन्ना
इक्का में लंबे समय बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना एक साथ नजर आए थे. फिल्म कोर्टरुम ड्रामा पर आधारित थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इंडिया टुडे की खबर के अनुसार इक्का 2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. फिल्म में सनी देओल का किरदार फिर से नजर आएगा. सीक्वल की कहानी बिल्कुल नई कहानी होगी.
स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम
फिल्म मेकर्स फिल्म की थीम और कहानी पर काम कर रहे हैं. फिल्म का अगले साल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. फिल्म का काम राइटिंग स्टेज में है. अभी सनी देओल के रोल के बारे में खास जानकारी सामने नहीं आई है. अक्षय खन्ना फिल्म के दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में फैंस दोनों एक्टर के बीच केमिस्ट्री को मिस करेंगे.
दृश्यम 3 से बाहर हुए थे अक्षय खन्ना
दृश्यम 3 के राइटर और निर्देशक अभिषेक पाठक ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया शूटिंग शुरू होने से हफ्ते भर पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था. मेकर्स ने शूटिंग टालने के बजाय तीन दिन के अंदर स्क्रिप्ट दोबारा लिखी. अक्षय खन्ना के किरदार में जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया.
फीस को लेकर हुआ था मतभेद
फिल्म मेकर्स ने जब दृश्यम 3 का ऐलान हुआ था. अक्षय खन्ना का किरदार फिल्म का जरूरी हिस्सा था. फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. शूटिंग शुरू होने से पहले मेकर्स के साथ क्रिएटिव और फीस मुद्दों पर अक्षय खन्ना की सहमति नहीं बन पाई थी. इसके बाद एक्टर ने फिल्म से अलग होने का फैसला किया. इसके अलावा खबरें आई थी कि दृश्यम 3 में वह अपने किरदार और लुक में बदलाव चाहते थे.
धुरंधर से मिला फेम
साल 2025 में रिलीज फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल निभाया था. उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया गया था. रहमान डकैत का किरदार उनके लिए बॉलीवुड में बड़ा कमबैक है.