नाना पाटेकर के निधन पर अजय देवगन हुए भावुक, बोले- 'आपके निभाए किरदार और यादें हमेशा रहेगी'
75 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उनके निधन पर बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने श्रद्धांजलि दी है. अजय देवगन ने भी नान पाटेकर को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया. एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है. एक्टर ने नाना पाटेकर के निधन पर याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर के साथ अपनी फोटो शेयर की है.
नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि
देवगन फिल्म ने पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में नाना पाटेकर और अजय देवगन की फोटो है. इस पोस्ट में लिखा है उन्होंने अपने हर एक किरदार को पर्दे पर जिया है. वह अपने पीछ जो यादें छोड़ गए हैं, उन्हें उनके लिए हमेशा याद किया जाएगा. नाना को अल्फा मानुस बोलते हुए श्रद्धांजलि दी है. उनकी आत्मा की शांति की कामना की है.
अक्षय कुमार ने जताया दुख
अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर के साथ वेलकम और हाउसफुल 5 में काम कियाथा. उन्होंने बोला कि नाना बेहद दुर्लभ कलाकार थे, जिन्होंने दर्शकों को ध्यान खींचने के लिए कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं थी. उनकी आवाज, इंटेंसिटी और हर परफॉर्मेंस को इमानदारी से याद किया जाएगा.उन्होंने लिखा कि नाना की कमी को शब्दों से नहीं बताया जा सकता है.
विराट कोहली ने दी श्रद्धांजलि
विराट कोहली ने नाना के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा- भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज, उनका काम आने वाली पीढियों तक जिंदा रहेगी. नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले.
रणवीर और विक्की कौशल ने जताया शोक
विक्की कौशल ने भी दिग्गज नाना पाटनेक के निधन पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. लिखा नाना काका
हेमा मालिनी
एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने एक्टर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा- आज हमने फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा स्टार खो दिया है. जिन्होंने अपने अनोखे अंदाज और शानदार एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई थी. वह अपने आप में एक्टिंग के स्कूल माने जाते थे. फिल्म इंडस्ट्री में महान स्टार की कमी हमेशा खलेगी.
इमोशनल हुए अनुपम खेर
अनुपम खेर ने अपने दोस्त नाना पाटेकर के जाने पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्हें जब दुखद खबर मिली, तब वो अपने प्ले का शो खत्म करके स्टेज से विंग्स में पहुंछे थे. उन्होंने लिखा खबर के गम को संभालते हुए मुस्कुराना, लोगों से मिलना और फोटो क्लिक करवाना बहुत ही मुश्किल था, लेकिन उन्हें लगा कि नाना भी यही चाहते कि वो अपना काम और अपनी जिम्मेदारी को पूरी करें. अनुपम ने नाना संग अपने रिश्ते को याद किया. उन्होंने इमोशनल होकर बताया दो महीने पहले हुई मुलाकात में उन्होंने नाना के घर जाने का वादा किया था, लेकिन वह मुलाकात अब अधुरी रह गई.