बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर 'दृश्यम 3 मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देख सकते हैं सुपरहिट फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. आइए जानते हैं कब फिल्म रिलीज होगी और फिल्म को किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
अजय देवगन की पॉपुलर फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. फिल्म 27 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी. जिन लोगों ने फिल्म को थिएटर में नहीं देखी है वह घर पर बैठकर ओटीटी पर फिल्म देख सकते हैं. आइए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
आप घर पर बैठकर विजय सालगांवकर की कहानी को देख सकते हैं. साल 2026 में रिलीज फिल्म दृश्यम सुपरहिट रही थी. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. थिएटर में फिल्म हाउसफुल थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइल्ड 500 से ज्यादा करोड़ की कमाई की थी.
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 27 नवंबर को रिलीज होगी. थिएटर में रिलीज के 2 महीने बाद फिल्म दृश्यम ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत जैसे बड़े स्टार्स नजर आए थे.
अजय देवगन की दृश्यम 3 मलयालम से थी अलग
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने खुलासा किया था कि फिल्म दृश्यम 3 मलयालम फिल्म का रीमेक नहीं है. फिल्म के अंत की कहानी पूरी तरह से अलग और दिलचस्प है. इसके अलावा एक्टर ने खुलासा किया था कि दृश्यम फ्रेंचाइजी की ये आखिरी फिल्म है. इसके बाद फिल्म का रीमेक नहीं होगा.
क्या है दृश्यम 3 की कहानी?
दृश्यम; द कन्क्लूजन की कहानी में एक बार फिर से सैम के मर्डर केस को खोला जाता है. इसके बाद स्क्रीन पर अजय देवगन को जयदीप अहलावत टक्कर देते हैं. स्क्रीन पर अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में छा गए. विजय सलगांवकर केबल ऑपरेटर हैं जो बेटी और परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. फिल्म में दिखाया है कि वह पुलिस जांच से एक कदम आगे थे. वह परिवार को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं.
साउथ सिनेमा की फ्रैंचाइजी रीमेक है
अजय देवगन की हिंदी फ्रैंचाइजी फिल्म साउथ स्टार मोहनलाल की फ्रैंचाइजी रीमेक है. फिल्म दृश्यम का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था. फिल्म का दूसरा पार्ट दृश्यम का साल 2022 में रिलीज हुआ था. फिल्म का तीसरा पार्ट मोहनलाल की दृश्यम 3 से बिल्कुल अलग है.
इसे भी पढ़ें- GTA 6: हॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर भी पड़ी फीकी, पहले ही दिन टूटे दुनिया के सारे एंटरटेनमेंट रिकॉर्ड्स; 13 साल का इंतजार हुआ वसूल