App

4 सेकेंड की एंट्री से रातों-रात बनीं सेंसेशन... नीदरलैंड्स के ट्यूलिप गार्डन में महकता है इस जादुई आंखों वाली हसीना का नाम!

4 सेकंड के ऐड से शुरू होने वाली बॉलीवुड की इस हसीना की जर्नी सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं रही, ग्लोबल स्टेज पर भी लोगों को उन्होंने इंस्पायर किया है. सफलता के साथ आए विवादों को पीछे छोड़ते हुए, उन्होंने सिर्फ अपने काम पर फोकस किया और दुनियाभर में हिंदी सिनेमा का नाम रोशन कर दिया.

4 सेकेंड की एंट्री से रातों-रात बनीं सेंसेशन... नीदरलैंड्स के ट्यूलिप गार्डन में महकता है इस जादुई आंखों वाली हसीना का नाम!
Image Credit: बॉलीवुड हसीना

हर दौर में कुछ ऐसे चेहरे आते हैं जो पर्दे पर आते ही इतिहास रच देते हैं. 90s के शुरुआती सालों की बात है, जब देश के टीवी सेट पर एक नया एरा दस्तक दे रहा था. उस समय एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक ऐसा चेहरा सामने आया जिसने अपनी खूबसूरती और जादुई नीली आंखों से पूरे देश को अपना दीवाना बना दिया. उस समय किसी को ये अंदाजा नहीं था कि कैमरे के सामने कुछ पल के लिए नजर आने वाली ये आर्किटेक्चर की स्टूडेंट आगे चलकर पूरी दुनिया में इंडिया का डंका बजाएगी. उनकी सादगी और नजाकत ने ऐसा जादू चलाया कि रातों-रात वो हर घर की पसंद बन गईं और उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहने लगे.
aishwarya rai
 

साल 1993 में जब पॉपुलर निर्देशक प्रह्लाद कक्कड़ अपनी एक नई कमर्शियल फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे. उस दौर में मुंबई के तनावपूर्ण हालात और कर्फ्यू के बीच इस ऐड की शूटिंग बेहद गुप्त तरीके से रात के वक्त पूरी की गई थी. इस ऐड में जादुई चेहरा कोई और नहीं, बल्कि ऐश्वर्या राय थीं, जिन्होंने पेप्सी के उस मशहूर विज्ञापन में सिर्फ 4 सेकंड के लिए स्क्रीन पर आकर 'Hi, I'm Sanju' कहा, तो देश भर में तहलका मच गया.

aishwarya rai pepsi ad

एक एड से इंडस्ट्री में मच गई हलचल

इस फेमस ऐड को याद करते हुए फिल्ममेकर प्रहलाद कक्कड़ ने कहा था कि उस विज्ञापन के टेलीकास्ट होने की अगली ही सुबह उनके ऑफिस के लैंडलाइन पर 5000 से ज्यादा फोन कॉल्स आ गए थे. हर कोई बस यही पूछ रहा था कि ये खूबसूरत लड़की आखिर कौन है. इस छोटी सी शुरुआत ने ऐश्वर्या के लिए फिल्मों और मिस वर्ल्ड के स्टेज तक के रास्ते खोल दिए, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

'केयुकेनहोफ' गार्डन में खिलता है हसीना का नाम

सिनेमा की स्क्रीन से शुरू हुई ये जर्नी जल्द ही सरहदों को पार कर ग्लोबल स्टेज तक पहुंच गई. साल 2005 में नीदरलैंड्स की सरकार और मशहूर 'केयुकेनहोफ' गार्डन ने इस बॉलीवुड सुंदरी को एक बेहद अनोखा और हिस्टोरिकल ट्रिब्यूट दिया. दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और कला के लिए पहचानी जाने वाली ऐश्वर्या राय के सम्मान में ट्यूलिप फूलों की एक बेहद दुर्लभ किस्म का नाम उनके नाम पर यानी 'ऐश्वर्या राय' रख दिया गया.

aishwarya name flower

डच सरकार ने इसे ऐश्वर्या राय की ग्लोबल पॉपुलैरिटी और सुंदरता के जश्न के तौर पर पेश किया था. इस इंटरनेशनल सम्मान पर गर्व जताते हुए एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब दुनिया किसी भारतीय को इस तरह पहचानती है, तो दिल से बहुत अच्छा लगता है.'

कान फिल्म फेस्टिवल-मैडम तुसाद की जर्नी

ऐश्वर्या की ग्लोबल स्टेज पर पॉपुलैरिटी सिर्फ ऐड्स और फूलों के नाम तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने इंटरनेशनल स्टेड पर इंडियन सिनेमा को एक नई पहचान दिलाई. साल 2003 में वो कान फिल्म समारोह (Cannes Film Festival) में जूरी मेंबर बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बनीं, जिसके बाद कान के रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी हर साल का सबसे बड़ा अट्रैक्शन बन गई.

madame tusaade

इसके अलावा, दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन के बाद, ऐश्वर्या राय लंदन के फेमस 'मैडम तुसाद' म्यूजियम में मोम की प्रतिमा पाने वाली दूसरी इंडियन एक्ट्रेस बनीं. मणिरत्नम की महाकाव्य फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से एक्ट्रेस ने ये साबित कर दिया था कि वो सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि सिनेमा का एक पावरफुल फेस हैं.

aishwarya and salman

ग्लैमर की दुनिया में उतार-चढ़ाव और सुर्खियां

शोबिज की इस रंगीन और चकाचौंध भरी दुनिया में ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ भी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रही. अपने करियर के शुरुआती दौर में उनका नाम एक्टर सलमान खान के साथ जुड़ा, जो उस समय के सबसे बड़े गॉसिप्स में से एक था. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और उनके रास्ते अलग हो गए. इस हाई-प्रोफाइल ब्रेकअप और उससे जुड़े विवादों ने लंबे समय तक फिल्मी गलियारों और मीडिया की सुर्खियां बटोरीं, जिससे उनके जीवन में कुछ बेहद कठिन पल भी आए, जिनका उन्होंने बेहद पुरी ताकत से सामना किया.

abhishek bachchan and aishwaya

बच्चन परिवार का बनीं अहम हिस्सा

मुश्किल समय से आगे बढ़कर ऐश्वर्या राय ने अपनी जिंदगी में एक खूबसूरत रास्ता चुना. साल 2007 में उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ धूमधाम से शादी की. इस हाई-प्रोफाइल शादी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा और वो ऑफिशियली बच्चन परिवार की बहू बन गईं. फिल्मों और ग्लैमर से थोड़ा समय निकालकर उन्होंने अपनी फैमिली को प्रायोरिटी दी.

aishwarya rai family

मां बनते ही भूलीं फिल्मी दुनिया

एक्ट्रेस की लाइफ में सबसे खूबसूरत मोड़ तब आया, जब साल 2011 में उनके घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने आराध्या बच्चन रखा. एक मां बनने के बाद उनकी दुनिया पूरी तरह से बदल गई और उनकी प्रायोरिटी पूरी तरह से सिर्फ परिवार के आसपास घूमने लगीं. आज वो अपनी लाडली बेटी आराध्या के बेहद करीब हैं और अक्सर हर बड़े इवेंट या वेकेशन पर मां-बेटी की ये जोड़ी साथ नजर आती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More