फवाद खान और हानिया आमिर की सीरीज पर मचेगा बवाल? नेटफ्लिक्स पर रिलीज रोकने के लिए पीएम मोदी से लगाई गुहार
पाकिस्तानी ड्रामा 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर भारत में विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. AICWA ने पीएम मोदी से सीरीज को भारत में बैन करने की मांग की है. यह नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज है.
पाकिस्तानी ड्रामा 'जो बचे हैं संग समेट लो' काफी चर्चा में बना हुआ है. सीरीज की रिलीज से पहले ही भारत में इसे बैन करने की मांग की गई है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में पाकिस्तानी सीरीज की रिलीज को रोकने की अपील की है. यह नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज है. रिलीज से पहले ही सीरीज को लेकर विवाद काफी बढ़ता दिख रहा है.
AICWA ने की मांग
एआईसीडब्यूए ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तानी सीरीज को भारत में बैन करने की मांग की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- आतंकवाद की कोई सराहना नहीं, देश सर्वोपरि है. माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लेटर लिखकर मांग की है कि पाकिस्तानी सीरियल बचे हैं संग समेट लो को 4 दिसंबर 2026 को भारत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज ना किया जाए. पाकिस्तानी सीरीज को लेकर भारत में विवाद बढ़ता दिख रहा है.
AICWA ने अपने पोस्ट में लिखा- पाकिस्तान एक आतंकवादी देश था, है और रहेगा. उसके सीरियल, गाने, फिल्म और पॉडकास्ट समेत अन्य चीजों का भारत की स्क्रीन पर कोई स्थान नहीं है. हम एक सख्त, स्थायी कानून की मांग की है. जिसमें कड़े प्रावधान हो. हम नेटफ्लिक्स इंडिया और सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म से अपील करते हैं कि वह भारत में पाकिस्तानी सामग्री ना दिखाएं.
पहलगाम हमले के बाद से है बैन
साल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था. इसके अलावा कई पाकिस्तानी स्टार्स जैसे मावरा हुसैन, दानिश तैमूर, सबा कमर के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया था.
क्या है पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो
जो बचे हैं संग समेट लो पाकिस्तानी सीरीज 4 दिसंबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इस सीरीज में पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री की बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं. सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, अहद रजा मीर और हानिया आमिर समय कई स्टार्स हैं. यह नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज है. यह सीरीज फरहत इश्तियाक के उर्दू नॉवेल पर बनी है. इस सीरीज में तीन पीढ़ियों की लव स्टोरी को दिखाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- 'पंचायत' की टीम पर उठे सवाल, शूटिंग के बाद फुलेरा का बुरा हाल, पीछे छोड़ गए प्लास्टिक और कचरे का ढेर