SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक्ट्रेस या बिजनेसवुमन: 15 साल बाद सैंड्रा बुलॉक ने बेचा अपना 91 एकड़ का रैंच, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

हॉलीवुड एक्ट्रेस सैंड्रा बुलॉक ने कैलिफोर्निया में अपना 91 एकड़ का ऑर्गेनिक एवोकाडो फार्म 15 साल बाद बेचकर खूब मुनाफा कमाया है. साल 2007 में $2.725 मिलियन में खरीदी गई इस लग्जरी और सस्टेनेबल प्रॉपर्टी से सैंड्रा ने बिक्री के दौरान दोगुने रेट में बेचा है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 31, 2026, 02:07 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 02:34 PM IST
Image Credit: सैंड्रा बुलॉक
Join

हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सैंड्रा बुलॉक को दुनिया 'द ब्लाइंड साइड' और 'मिस कॉन्जेनियलिटी' जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जानती है. लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि वो एक बेहद सक्सेफुल रियल एस्टेट निवेशक भी हैं.  कैलिफोर्निया में सैंड्रा के पास 91 एकड़ का एक बड़ा रैंच था, जिसकी देखभाल उन्होंने 15 सालों तक की. ये सिर्फ एक खूबसूरत लग्जरी प्रॉपर्टी नहीं थी, बल्कि एक पूरी तरह से काम करने वाला बड़ा ऑर्गेनिक फार्म भी था. साल 2007 में खरीदी गई इस जमीन को सैंड्रा ने साल 2022 के आखिर में लगभग 46 करोड़ में बेचकर बड़ा मुनाफा कमाया.

सैंड्रा बुलॉक ने साल 2007 में सैन डिएगो काउंटी में स्थित इस 91 एकड़ की संपत्ति को $2.725 मिलियन में खरीदा था. उस समय वहां पहले से ही कुछ नींबू और एवोकाडो के पेड़ मौजूद थे. सैंड्रा ने इस जगह को सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए जगह न बनाकर, इसे पूरी तरह ऑर्गेनिक फार्म में बदलने का फैसला किया. 15 सालों की कड़ी मेहनत और देखभाल के बाद इस फार्महाउस में करीब 1,200 ऑर्गेनिक एवोकाडो के पेड़ और दर्जनों खट्टे फलों के बाग तैयार हो गए.

सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखकर किया बदलाव

एक्ट्रेस ने इस जमीन के तीन अलग-अलग हिस्सों में फैली इस प्रॉपर्टी में चार बेडरूम, 6 बाथरूम और एक शानदार स्विमिंग पूल वाला एडोब-स्टाइल घर भी शामिल था. सैंड्रा का इस प्रॉपर्टी से जुड़ाव सिर्फ एक संपत्ति की मालकिन होने तक सीमित नहीं था. वो नेचर लवर और सस्टेनेबल फार्मिंग में गहरी दिलचस्पी रखती थीं. उन्होंने इस फार्म में सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन और इमरजेंसी के लिए बैकअप जनरेटर लगवाए. इसके अलावा, उन्होंने सिंचाई और जल संरक्षण के लिए एक बड़ा तालाब बनवाया, नए जैतून के पेड़ लगाए और बाग का दायरा बढ़ाया.

साल 2009 के एक इंटरव्यू में उन्होंने ये माना कि पूरी तरह से ऑर्गेनिक और नेचर-फ्रेंडली फार्म चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण और खर्चीला काम होता है. सैन डिएगो और रिवरसाइड काउंटी का ये इलाका कैलिफोर्निया की कुल ऑर्गेनिक एवोकाडो इंडस्ट्री का लगभग 62% हिस्सा कवर करता है, जिससे सैंड्रा का ये फार्म एकदम सही लोकेशन पर था.

 

तीन हफ्तों में डील पक्की, मिला दोगुने से ज्यादा रिर्टन

सितंबर 2022 में सैंड्रा ने इस 91 एकड़ के रैंच को बेचने का फैसला किया और इसकी शुरुआती कीमत $6 मिलियन रखी. मार्केट में आते ही महज तीन हफ्तों के भीतर इस प्रॉपर्टी का सौदा तय हो गया. आखिरकार 9 नवंबर, 2022 को ये डील $5.6 मिलियन पर पूरी हुई. हालांकि ये मांगी गई कीमत से $400,000 कम था, लेकिन 2007 में चुकाई गई रकम $2.725 मिलियन की तुलना में ये दोगुने से भी अधिक मुनाफा था. जब सैंड्रा ने इसे खरीदा था, तब प्रति एकड़ ज़मीन की कीमत लगभग $30,000 थी, जो 2022 में बिक्री के समय बढ़कर $61,500 प्रति एकड़ हो चुकी थी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES