)
हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सैंड्रा बुलॉक को दुनिया 'द ब्लाइंड साइड' और 'मिस कॉन्जेनियलिटी' जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जानती है. लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि वो एक बेहद सक्सेफुल रियल एस्टेट निवेशक भी हैं. कैलिफोर्निया में सैंड्रा के पास 91 एकड़ का एक बड़ा रैंच था, जिसकी देखभाल उन्होंने 15 सालों तक की. ये सिर्फ एक खूबसूरत लग्जरी प्रॉपर्टी नहीं थी, बल्कि एक पूरी तरह से काम करने वाला बड़ा ऑर्गेनिक फार्म भी था. साल 2007 में खरीदी गई इस जमीन को सैंड्रा ने साल 2022 के आखिर में लगभग 46 करोड़ में बेचकर बड़ा मुनाफा कमाया.
सैंड्रा बुलॉक ने साल 2007 में सैन डिएगो काउंटी में स्थित इस 91 एकड़ की संपत्ति को $2.725 मिलियन में खरीदा था. उस समय वहां पहले से ही कुछ नींबू और एवोकाडो के पेड़ मौजूद थे. सैंड्रा ने इस जगह को सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए जगह न बनाकर, इसे पूरी तरह ऑर्गेनिक फार्म में बदलने का फैसला किया. 15 सालों की कड़ी मेहनत और देखभाल के बाद इस फार्महाउस में करीब 1,200 ऑर्गेनिक एवोकाडो के पेड़ और दर्जनों खट्टे फलों के बाग तैयार हो गए.

एक्ट्रेस ने इस जमीन के तीन अलग-अलग हिस्सों में फैली इस प्रॉपर्टी में चार बेडरूम, 6 बाथरूम और एक शानदार स्विमिंग पूल वाला एडोब-स्टाइल घर भी शामिल था. सैंड्रा का इस प्रॉपर्टी से जुड़ाव सिर्फ एक संपत्ति की मालकिन होने तक सीमित नहीं था. वो नेचर लवर और सस्टेनेबल फार्मिंग में गहरी दिलचस्पी रखती थीं. उन्होंने इस फार्म में सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन और इमरजेंसी के लिए बैकअप जनरेटर लगवाए. इसके अलावा, उन्होंने सिंचाई और जल संरक्षण के लिए एक बड़ा तालाब बनवाया, नए जैतून के पेड़ लगाए और बाग का दायरा बढ़ाया.

साल 2009 के एक इंटरव्यू में उन्होंने ये माना कि पूरी तरह से ऑर्गेनिक और नेचर-फ्रेंडली फार्म चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण और खर्चीला काम होता है. सैन डिएगो और रिवरसाइड काउंटी का ये इलाका कैलिफोर्निया की कुल ऑर्गेनिक एवोकाडो इंडस्ट्री का लगभग 62% हिस्सा कवर करता है, जिससे सैंड्रा का ये फार्म एकदम सही लोकेशन पर था.

सितंबर 2022 में सैंड्रा ने इस 91 एकड़ के रैंच को बेचने का फैसला किया और इसकी शुरुआती कीमत $6 मिलियन रखी. मार्केट में आते ही महज तीन हफ्तों के भीतर इस प्रॉपर्टी का सौदा तय हो गया. आखिरकार 9 नवंबर, 2022 को ये डील $5.6 मिलियन पर पूरी हुई. हालांकि ये मांगी गई कीमत से $400,000 कम था, लेकिन 2007 में चुकाई गई रकम $2.725 मिलियन की तुलना में ये दोगुने से भी अधिक मुनाफा था. जब सैंड्रा ने इसे खरीदा था, तब प्रति एकड़ ज़मीन की कीमत लगभग $30,000 थी, जो 2022 में बिक्री के समय बढ़कर $61,500 प्रति एकड़ हो चुकी थी.