SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'रामायण' की ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अपने काम को ही बोलने दें

रामायण फिल्म रिलीज से पहले एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म के गानों को लेकर हो रही है ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने बोला- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है है कहना. एक्टर ने बोला इन सबसे परेशान हो, अगर आपके इरादे नेक है. आपकी मेहनत और लगन सच्ची है, तो अपने काम को ही बोलने दें.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 02, 2026, 08:13 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 09:35 PM IST
Image Credit: ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बोले रणबीर कपूर
Join

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है. फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने बोला कि सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स से परेशान नहीं होना चाहते. उनके लिए दो चीज बहुत मायने रखती है. उन लोगों का सपोर्ट जो उनके काम, इरादों को समझते हैं.

ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी

ट्रेलिंग पर जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि मुझे लगता है कि आज के समय में जो चीज रेलिवेंट है, वह ऑनलाइन ट्रोलिंग की खूबसूरती भी है. इसके बाद एक्टर ने पॉपुलर सॉन्ग गाया, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. इसके बाद एक्टर ने बोला मुझे लगता है कि यह असल में फॉलो करने के लिए एक बड़ी फिलॉसफी है. लोग क्या कह रहे हैं, इससे आपको परेशान नहीं होना.

एक्टर ने आगे बोला कि वह उन लोगों की राय को महत्व देते हैं जो सच में उनकी और उनके काम की परवाह करते हैं. उन्होंने कहा लोग मायने रखते हैं, जो सच में उनकी और उनके काम की परवाह करते हैं. एक्टर ने बोला- लोग मायने रखते हैं, जो लोग आपकी, आपके काम, इरादे, दयालुता की परवाह करते हैं. मुझे लगा है कि यही सबसे ज्यादा मायने रखता है.

साई पल्लवी और गानों को लेकर हुई है जमकर ट्रोलिंग

फिल्म में साई पल्लवी के मां सीता के किरदार को लेकर उनकी काफी ट्रोलिंग हुई है. सोशल मीडिया पर लोगों को साई पल्लवी मां सीता के रोल में पसंद नहीं आ रही है. वहीं फिल्म के गानों को भी लेकर इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया गया है.

5 नवंबर  को रिलीज होगी फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म का बजट 4000 करोड़ है. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट दीवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा. फिल्म मेकर्स फिल्म को दुनियाभर के देशों में रिलीज करने को तैयार है. हाल ही में फिल्म का प्रीमियर हुआ था. अमेरिका में फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले है. फिल्म की VFX की जमकर तारीफ हो रही है.

स्टार कास्ट

रामायण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. यश स्क्रीन पर रावण के किरदार में नजर हैं. साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, काजल अग्रवाल समेत कई बड़े स्टार नजर आएंगे. फिल्म को लेकर इंटरनेट पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि लोगों को ये फिल्म कितनी पसंद आई है.

इसे भी पढ़ें- सारा अली खान संग दोस्ती टूटने पर छलका ओरी का दर्द, नेहा-अंगद के शो में बोले- बुरे समय में हमेशा साथ खड़ा रहा 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES