)
बॉलीवुड में अपनी चॉकलेटी स्माइल से लाखों दिलों पर राज करने वाले इमरान खान की जिंदगी में अचानक बहुत बड़ा मोड़ आ गया, जिसके बारे में शायद उन्होंने भी खुद नहीं सोचा होगा. ‘जाने तू... या जाने ना’ जैसी सुपरहिट फिल्म से अपने सफर की शुरुआत करने वाले इमरान लंबे समय से बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे थे. साल 2015 में आई कंगना रनौत के साथ उनकी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ उनकी आखिरी फिल्म थी, जिसके बाद वे काफी वक्त तक फिल्मों से दूर रहे. 10 साल के लंबे इंतजार के बाद कई सपने सजाए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने का फैसला किया.
इस खबर से उनके फैंस भी काफी खुश थे, लेकिन अब एक नई खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया. दरअसल, मुंबई पुलिस ने आज यानी 15 अक्टूबर को एक्टर इमरान को एक ऑफिशियल नोटिस थमा दिया. इस नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है. असल में ये पूरी कार्रवाई मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में उनके शामिल होने और हिरासत में लिए जाने के बाद की गई है. इमिग्रेशन कानून के तहत ये सख्त कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि उनके पास अमेरिकी नागरिकता है.
इमरान खान ने 3 अगस्त को द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपनी नई फिल्म को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वे नेटफ्लिक्स की आने वाली एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. फिलहाल ये फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन के काम से गुजर रही है और उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक ओटीटी ऑडियंस के सामने होगी और वे इसे घट बैठे देख पाएंगे. इस फिल्म के साथ इमरान लगभग 10 साल बाद किसी बड़े प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाले थे, जिसको लेकर वे खुद भी काफी एक्साइटेड थे और उनके फैंस खुश.
अपनी खुशी शेयर करते हुए इमरान ने कहा था कि उन्होंने पूरे 10 साल बाद किसी फिल्म की शूटिंग खत्म की है. ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ एक ऐसी कहानी है, जो उनकी मौजूदा उम्र और जिंदगी के इस नए पड़ाव के बिल्कुल हिसाब से फिट बैठती है. 10 साल के एक लंबे इंतजार के बाद ये एक ऐसी स्क्रिप्ट थी, जिसे वे हर हाल में पर्दे पर उतारना चाहते थे. इस फिल्म में उनके साथ नए दौर के एक्टर गुरफतेह पीरजादा भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इमरान की इस दमदार वापसी की खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस खुशी से झूम उठे और उनकी फिल्म को लेकर बातें होने लगी.
आमिर खान के भांजे इमरान खान का नाता फिल्मों से बचपन से ही जुड़ा रहा है. साल 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ और 1992 की ब्लॉकबस्टर ‘जो जीता वही सिकंदर’ में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. इसके सालों बाद यानी साल 2008 में जब वे लीड एक्टर बनकर पर्दे पर आए तो पहली ही फिल्म से छा गए. अपने 7 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘डेली बेली’ और ‘एक मैं और एक तू’ जैसी कई फिल्मों ने उन्हें एक पहचान दी. हालांकि, साल 2015 के बाद उन्होंने फिल्मों से एक लंबी दूरी बना ली थी.
उनकी आखिरी फिल्म ‘डेली बेली’ थी. ब्रेक के पूरे 10 साल बाद हाल ही में वे ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में भी एक झलक दिखाते नजर आए थे. इसके बाद सब की नजरें उनकी नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर टिकी हुई थीं, जिससे उनका बड़ा कमबैक होना तय माना जा रहा था. मगर अब मुंबई पुलिस के इस नोटिस ने उनके सारे प्लान पर पानी फेर दिया. एक तरफ जहां करियर को दोबारा पटरी पर लाने की उम्मीद जगी थी. वहीं, दूसरी तरफ देश छोड़ने की इस कानूनी उलझन ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है. अब हर किसी की नजरें इस बात पर है कि क्या उनकी फिल्म रिलीज होगी या नहीं?