क्रिकेट से शुरू हुई शाहरुख खान-अभिषेक बच्चन की कहानी, ‘किंग’ तक पहुंचा रिश्ता; बोले- वो मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं
Abhishek Bachchan on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक्टर अभिषेक बच्चन भी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. इस दौरान अभिषेक बच्चन ने शाहरुख के साथ अपने बचपन के रिश्ते और करियर में मिली मदद के बारे दिल खोलकर बात की.
Abhishek Bachchan on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म के रिलीज होने से पहले एक्टर अभिषेक ने SRK के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. उनका ये रिश्ता करीब तीन दशकों से चला आ रहा है. लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और अभिषेक की जोड़ी फिर टकराने जा रही है और असल में इस जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री बड़े और छोटे भाई जैसी है.
अभिषेक ने अपने हालिया इंटरव्यू में शाहरुख खान के साथ अपने बचपन के रिश्ते के बारे में बात की और उनसे मिली सलाह के बारे में भी बताया. इसी के साथ इस बात का भी खुलासा किया कि कैसे शाहरुख ने उनके कई पड़ावों पर मदद की और उनके करियर को लेकर 'पर्सनल रिस्पॉन्सिबिलिटी' भी निभाई.
कई मौकों पर शाहरुख ने उठाई जिम्मेदारी- अभिषेक
दरअसल, हाल ही में अभिषेक बच्चन ने बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत के दौरान बताया कि कई मौकों पर शाहरुख ने खुद उनकी जिम्मेदारी उठाई थी. उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' में भी शाहरुख इसी तरह मुझे सपोर्ट कर रहे हैं. इस दौरान अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन दिनों रविवार का दिन बेहद खास होता था. इस दिन का मतलब था कि फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के घर क्रिकेट खेलना है. इस क्रिकेट टीम में उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन और सिकंदर खेर जैसे कई लोग शामिल हुआ करते थे और शाहरुख भी इसी दोस्तों के सर्कल का हिस्सा हुआ करते थे.
अभिषेक ने बताया कि धीरे-धीरे वह इस पूरे ग्रुप के लिए एक 'बड़े भाई' जैसे बन गए थे. उन्होंने कई पड़ावों पर सपोर्ट किया था और कई बार उनके लिए पर्सनल लाइफ के तौर पर जिम्मेदारी भी उठाई है. वही दोस्ती समय के साथ काफी ज्यादा मजबूत होती चली गई, जिसकी वजह से दोनों आज भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं. इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने 'किंग' के मामले में भी अभिषेक के लिए ऐसा ही सपोर्ट किया है.
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 20' में आएंगी इंटरनेशनल सिंगर Shannon K? वाइल्डकार्ड एंट्री की चर्चा, कुमार सानू से है खास कनेक्शन
शाहरुख खान ने दी थी सलाह
इसी बीच अभिषेक बच्चन ने एक पुरानी सलाह के बारे में बताया, जो उन्हें शाहरुख खान से मिली. उन्होंने बताया कि एक्टिंग के करियर की शुरुआत करने से पहले उन्होंने शाहरुख से एक सवाल पूछा था कि उनकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है? इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, मेरी पसंदीदा फिल्म वही है, जो मैं इस वक्त कर रहा हूं. शाहरुख ने आगे कहा कि अगर आप किसी फिल्म को अपनी पसंदीदा नहीं मानते, तो उसे करने का कोई मतलब नहीं. शाहरुख की इस बात को सुनने के बाद अभिषेक ने इस सोच को अपने दिमाग में बैठा लिया. तभी से जब भी वे कोई फिल्म करते हैं, तो इसी सोच के साथ काम करते हैं.
'किंग' में अभिषेक का नेगेटिव किरदार
शाहरुख खान की फिल्म में अभिषेक बच्चन कथित तौर पर विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग होने वाला है. क्योंकि अब तक उन्होंने ज्यादातर नरम और सेंसिटिव किरदारों को निभाया है. डेक्कन क्रॉनिकल के एक सूत्र के मुताबिक, अभिषेक शुरुआत में नेगेटिव किरदार निभाने को लेकर थोड़ा संकोच में थे. हालांकि, SRK ने अभिषेक को 'किंग' में इस किरदार के लिए राजी कर लिया था. बता दें कि इससे पहले शाहरुख और अभिषेक एक साथ दो फिल्में कर चुके हैं.