भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /बच्चन फैमिली का फैमिली ग्रुप: जया भेजती हैं इमोशनल VIDEO, बिग बी को वाट्सऐप मैसेज देखने के लिए करना पड़ता है SMS

बच्चन फैमिली का फैमिली ग्रुप: जया भेजती हैं इमोशनल VIDEO, बिग बी को वाट्सऐप मैसेज देखने के लिए करना पड़ता है SMS

बच्चन परिवार के वाट्सऐप ग्रुप में क्या-क्या होता है, इसका मजेदार खुलासा खुद अभिषेक और श्वेता बच्चन ने किया. उन्होंने बताया कि उस फैमिली ग्रुप में जया बच्चन सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं, जबकि बिग बी और ऐश्वर्या राय मैसेज का रिप्लाई देने में काफी सुस्ती दिखाते हैं.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 24, 2026, 10:20 AM IST|Updated: Oct 24, 2026, 11:51 AM IST
joinshare
बच्चन फैमिली का फैमिली ग्रुप: जया भेजती हैं इमोशनल VIDEO, बिग बी को वाट्सऐप मैसेज देखने के लिए करना पड़ता है SMS
Image Credit: बच्चन परिवार के वाट्सऐप ग्रुप का खुला राज

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
PM Vs IDF चीफ: इजरायल में चुनाव से पहले टकराव, ईरान पर हमले को लेकर नेतन्याहू और सेना आमने-सामने?

PM Vs IDF चीफ: इजरायल में चुनाव से पहले टकराव, ईरान पर हमले को लेकर नेतन्याहू और सेना आमने-सामने?

2

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

3

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

4

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

5

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में जब अभिषेक और श्वेता बच्चन पहुंचे, तो उन्होंने अपने घर से जुड़े कई दिलचस्प राज खोले. बातों-बातों में जब परिवार के वाट्सऐप ग्रुप की बात निकली, तो दोनों भाई-बहनों ने बताया कि उनके घर का माहौल फोन पर कैसा रहता है. उन्होंने बताया कि घर के बाकी लोग भले ही ऑनलाइन कम दिखें, लेकिन उनकी मां यानी जया बच्चन इस मामले में सबसे आगे रहती हैं. वे हर सुबह पूरे परिवार को इमोशनल कर देने वाले वीडियो भेजती हैं और ग्रुप पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं.

सोशल मीडिया की दुनिया में अमिताभ बच्चन कितने एक्टिव हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है. वे लगातार अपने एक्स हैंडल और अपने ब्लॉग पर अपनी दिल की बात लिखकर अपने फैंस तक पहुंचाते हैं, लेकिन अभिषेक और श्वेता ने बताया कि वाट्सऐप पर उनका मिजाज बिल्कुल उलट है. अमिताभ बच्चन वाट्सऐप पर जल्दी किसी का मैसेज नहीं देखते. अगर उन्हें कोई जरूरी बात बतानी हो, तो पहले उन्हें सिंपल एसएमएस भेजकर याद दिलाना पड़ता है कि वाट्सऐप देख लीजिए. इसके बाद ही वे जाकर मैसेज पढ़ते हैं.

Abhishek and Shweta Reveal On Koffee With Karan Bachchan Family WhatsApp Group

ऐश्वर्या राय भी रहती हैं इनएक्टिव

अमिताभ बच्चन की तरह ही बच्चन परिवार की बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन भी  इस मामले में काफी सुस्त हैं. अभिषेक ने शो में हंसते हुए बताया कि ऐश्वर्या भी वाट्सऐप पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं. अगर उन्हें कोई मैसेज भेजा जाए या कॉल किया जाए, तो वो उसका जवाब देने में काफी लंबा वक्त लगा देती हैं. परिवार के कई सदस्यों की ये आदत बन चुकी है कि वे फोन से थोड़ी दूरी बनाकर रखते हैं. ऐसे में जब तक किसी को बार-बार याद न दिलाया जाए, तब तक ग्रुप की बातचीत आगे नहीं बढ़ती है और ऐसा हमेशा होता है.

फैंस के लिए बड़ा झटका: एक साल और आगे बढ़ी रणबीर कपूर की Ramayana Part 2, आखिर मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला?

फ्लाइट का सख्त नियम

अभिषेक और श्वेता बच्चन ने ये भी बताया कि बच्चन परिवार में एक बहुत ही सख्त नियम बना हुआ है. घर का कोई भी सदस्य जब भी कहीं बाहर जाता है, तो उसे अपने सफर की पूरी जानकारी सबसे पहले फैमिली ग्रुप में देनी होती है. फ्लाइट में चढ़ने से पहले बताना पड़ता है कि बोर्डिंग हो गई है और डेस्टिनेशन पर उतरने के बाद भी तुरंत मैसेज डालना होता है कि लैंडिंग हो चुकी है. इस नियम का पालन हर किसी को करना पड़ता है, ताकि घर के सभी लोगों को तसल्ली रहे कि सफर ठीक-ठाक रहा और कोई परेशानी नहीं हुई.

बिग बी का मजेदार रिप्लाई

इसी नियम से जुड़े हुए एक बेहद मजेदार किस्से को याद करते हुए अभिषेक बच्चन ने बताया कि एक दिन जया बच्चन कहीं से लौटी थीं. उन्होंने दोपहर के वक्त ही ग्रुप पर मैसेज भेज दिया था कि वे सुरक्षित लैंड कर चुकी हैं और घर भी पहुंच गई हैं, लेकिन अपनी आदत के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने वो मैसेज कई घंटों बाद देखा. जब शाम को उन्होंने मैसेज पढ़ा, तो बिना समय देखे तुरंत रिप्लाई किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आपका सफर सुरक्षित हो’. जबकि जया बच्चन उससे काफी देर पहले ही आराम से अपने घर पहुंच चुकी थीं.

अभिषेक बच्चन का रैपिड फायर

इस एपिसोड में हंसी-मजाक का दौर यहीं खत्म नहीं हुआ. बातचीत के दौरान जब करण जौहर ने अभिषेक बच्चन से रैपिड फायर राउंड में एक अटपटा सवाल पूछा, ‘आप किससे ज्यादा डरते हैं, अपनी पत्नी से या मां से?’, तो इस पर अभिषेक ने बिना झिझक तुरंत कहा, ‘मेरी मां से’. तभी पास बैठी श्वेता ने बीच में टोकते हुए कहा, ‘पत्नी से’. बहन की ये बात सुनकर अभिषेक ने तुरंत उन्हें रोक दिया और मजाकिया अंदाज में कहा, ‘ये मेरा राउंड चल रहा है, तुम चुप रहो’ और उनकी इस बात पर करण जौहर ठहाके मारते हुए हंसते नजर आएं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Amitabh Bachchan
Jaya Bachchan
Karan Johar
Koffee With Karan