सलमान खान द्वारा होस्ट शो बिग बॉस 20 को डेढ़ महीना पूरा हो चुका है. डेढ़ महीने बाद घर में रह रहे कंटेस्टेंस्ट की सहनशक्ति अब जवाब दे रही है. शो के लाइव सेशन के दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फूट-फूटकर रोती नजर आ ती है. उन्होंने लव के सामने दोहरे मापदंड अपनाने के आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है, वहीं उन्होंने बोला कि उनका शो से घर जाने का मन कर रहा है.
आम्रपाली ने बताया है कि मुझे अब यहां रहने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है. वीकेंड पर घर जाने का मन करता है. मेरे गेम पर सवाल उठाए जाते हैं. मेरे ऊपर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया जाता है. मुझे पता मैंने बिग बॉस के लिए क्यों हां बोला. मेरे पापा बाहर ठीक नहीं है. उनकी तबीयत खराब है मैं उन्हें छोड़कर शो में आई हूं. एक्ट्रेस अपने बीमार पिता को लेकर परेशान हैं.
घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान आम्रपाली नॉमिनेट हुई हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर उनका गेम दमदार नहीं हुआ तो वह इस हफ्ते अपने घर जा सकती हैं. अब देखना होगा कि नॉमिनेट होने के बाद क्या आम्रपाली का गेम बदलता नजर आ सकता है. आम्रपाली के अलावा उनकी दोस्त लव, मैरी कॉम, गुल्लू, उदिति, मनीष और अरिश्फा नॉमिनेट है. दरअसल बिग बॉस ने नॉमिनेशन में घरवालों को दोष टास्क दिया था. घरवालों ने दोष के टास्क में इन लोगों को नॉमिनेट किया है.
आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं. भोजपुरी फिल्मों से पहले एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल में भी काम किया है. आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. ऑन स्क्रीन आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. इसके अलावा दिनेश लाल यादव के साथ कई बार उनका नाम जोड़ा जा चुका है. वहीं एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि दिनेश लाल यादव उनके दोस्त है. दिनेश लाल यादव संग उनका दोस्ती का रिश्ता है.
बिग बॉस 20 में दिखने से पहले आम्रपाली दुबे भोजपुरी बवाल शो में नजर आई थी. इस शो में काजल राघवानी ने आम्रपाली और दिनेश लाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने आम्रपाली और दिनेश पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म के एक गाने से बाहर निकाल दिया था. जिसके बाद आम्रपाली और दिनेश लाल यादव ने प्रोड्यूसर को बुलाकर शो में कंफर्म किया है कि उन्होंने फिल्म के गाने से काजल को नहीं निकला था.