SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाथों में हाथ, चेहरे पर मुस्कान: शादी के 4 महीने बाद आमिर खान ने तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट संग मनाया पहला करवा चौथ

बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया. दोनों अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर हुए शानदार जश्न में शामिल हुए. दोनों ने इसी साल जुलाई में जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा था. इस खास मौके पर पूरा बॉलीवुड एक छत के नीचे नजर आया.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 30, 2026, 08:03 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 08:47 AM IST
Image Credit: आमिर खान और गौरी स्प्रैट का पहला करवा चौथ
Join

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने शादी के 4 महीने बाद अपनी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया. दोनों इस त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के घर पहुंचे. सुनीता कपूर हर साल अपने जुहू वाले घर पर करवा चौथ की एक बड़ी पार्टी रखती हैं, जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं और मशहूर सितारे इकट्ठा होते हैं. आमिर और गौरी जब वहां पहुंचे तो सबकी नजरें उन्हीं पर टिक गईं. दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बेहद खुश नजर आए.

इस खास मौके पर दोनों का लुक भी काफी सुर्खियों में रहा. आमिर खान ने बहुत ही सादा और क्लासिक लुक चुना था. उन्होंने ब्लैक और ब्लू कलर का ट्रेडिशनल कुर्ता पायजामा पहना था, जिसमें वे काफी जच रहे थे. वहीं, उनकी पत्नी गौरी रॉयल ब्लू कलर के बेहद खूबसूरत बनारसी गरारे में दिखाई दीं. गौरी ने अपने लुक को बहुत ही सिंपल, सोबर और एलिगेंट रखा था. उन्होंने बहुत कम गहने पहने थे और उनका मेकअप भी बेहद हल्का था. इस सादगी भरे अंदाज में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया.

जुलाई में ही हुई थी दोनों की शादी

आपको बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट काफी समय से एक दूसरे को जानते थे और कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद दोनों ने इसी 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में अपने घर में रजिस्टर मैरिज की. दोनों की शादी प्राइवेट थी, जिसमें कुछ परिवार के खास लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. शादी के बाद दोनों का ये पहला करवा चौथ था, इसलिए ये दिन इस कपल के लिए बेहद खास और यादगार रहा. सुनीता के घर दोनों ने पूरी रस्मों के बीच इस दिन को खुशी-खुशी एन्जॉय किया.

56 दिन बाद OTT पर कालीन भैया का भौकाल: 338 करोड़ कमाने के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम हुई Mirzapur मूवी; वीकेंड पर यहां देखें

सुनीता कपूर के घर सजी सितारों की महफिल

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने हर साल की तरह करवा चौथ पार्टी को होस्ट किया. उनके घर पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे सज-धजकर पहुंचे थे. इस महफिल में फराह खान, सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शामिल हुईं. इनके अलावा शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल, मिनी माथुर, पद्मिनी कोल्हापुरे, नीलम कोठारी, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, जावेद अख्तर और महीप कपूर भी जश्न में मौजूद रहीं.

सोनम और शिल्पा का दिखा जलवा

इस करवा चौथ पार्टी में फैशन का भी खूब जलवा देखने को मिला. सोनम कपूर रस्ट महरून रंग के खूबसूरत ऑउटफिट में सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आ रही थीं. उन्होंने बड़े ईयररिंग्स, शानदार बैग, बालों में चोटी और स्मोकी आइज के साथ अपना लुक पूरा किया था. वहीं, शिल्पा शेट्टी हमेशा की तरह गुलाबी साड़ी और हरे रंग के कंट्रास्ट ब्लाउज में बेहद प्यारी लग रही थीं. मीरा राजपूत ने शैंपेन गोल्डन साड़ी चुनी थी. इसी साल शादी करने वाली बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर का भी ये पहला करवा चौथ था.

पारंपरिक रंग में रंगा पूरा बॉलीवुड

सुनीता कपूर के घर आयोजित ये शाम पूरी तरह से भारतीय संस्कृति और त्योहार की रौनक से भरी रही. वहां पहुंचे सभी मेहमानों ने हर साल की इस तरह इस बार ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने नजर आए. चारों तरफ कलरफुल साड़ियां, खूबसूरत कढ़ाई वाले सूट, भारी लहंगे और चमचमाती ज्वैलरी देखने को मिली. सभी सितारों ने मिलकर पूजा की और करवा चौथ के इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया. इस पूरी पार्टी में नए शादीशुदा जोड़े आमिर और गौरी की मौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES