SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ठंडे बस्ते में चली गई अल्लू अर्जुन की 'AA23'? लोकेश कनगराज ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी; फिल्म को लेकर दिया अपडेट

अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म 'AA23' को के बंद होने अफवाहें हैं. इन खबरों के बीच निर्देशक लोकेश कनगराज ने फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया है. उनके बयान से फिल्म के भविष्य और आगे की योजना को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ गई है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 12, 2026, 06:05 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 06:23 PM IST
Image Credit: क्या बंद हो गई अल्लू अर्जुन की ‘AA23’?
Join

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की चर्चित फिल्म 'AA23' के ठंडे बस्ते में जाने की खबरें थी.  ऐसे में फिल्ममेकर लोकेश कनगराज ने एक्टर के साथ एक फोटो शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है. साथ ही जल्द ही फिल्म से जुड़ी खबर मिलने का इशारा भी किया है.

हाल ही में लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में दोनों बातचीत करते हुए दिख रहे हैं, जिससे पता चलता है कि मोस्टअवेटेड प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. एक सेटअप की बालकनी में बैठे दोनों पावरहाउस, एक सीरियस नैरेटिव डिस्कशन पर विचार करते नजर आ रहे हैं.

लोकेश कनगराज ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

इस दौरान अल्लू अर्जुन स्टाइलिश शॉर्ट-क्रॉप्ड हेयरस्टाइल, चश्मा और प्रिंटेड कैजुअल शर्ट में हैं. जबकि, लोकेश के इशारों को ध्यान से सुनते हुए सीन को ब्रेक कर रहे हैं. सामने आई तस्वीर के फ्रेम में मौजूद एनर्जी सब कुछ बयां कर रही है यानी बिहाइंड द सीन कुछ बहुत बड़ा हो रहा है. तस्वीर के साथ फिल्ममेकर ने लिखा, 'जल्द ही दिलचस्प अपडेट्स आने वाले हैं.'

इस पोस्ट पर फैस खूब रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही कई लोगों ने इस कोलेबोरेशन को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया. एक यूजर ने कमेंट किया, 'इंडियन सिनेमा का सबसे ज्यादा चर्चित प्रोजेक्ट.'वहीं,  एक और यूजर ने लिखा, 'इन्होंने तो बस यूं ही अफवाहों को खारिज कर दिया.'

 

 

AA23: प्रोडक्शन प्लान और कास्ट की जानकारी

खबरों के मुताबिक, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है और कहानी का नरेशन पूरा हो चुका है. बताया जा रहा है कि शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू हो सकती है और इसे क्रिसमस 2027 में रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है. अनिरुद्ध रविचंदर इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं. फीमेल लीड के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. इस बीच, अल्लू अर्जुन एटली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'राका' की तैयारी भी कर रहे हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को फीमेल लीड के तौर पर कन्फर्म किया गया है.

सन पिक्चर्स ने पहले ही घोषणा की थी कि 'राका' में हॉलीवुड के कई विश्वस्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ काम कर रहे हैं. इनमें आयरन मैन 2 और ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट्स के वीएफएक्स सुपरवाइजर जेम्स मैडिगन, स्पेक्ट्रल मोशन के अध्यक्ष माइक एलिजाल्डे, ऑस्कर विजेता जस्टिन रैले और लोला वीएफएक्स के सह-मालिक विलियम राइट एंडरसन शामिल हैं. मेकर्स का दावा है कि 'राका' एक बड़े पैमाने की ऐसी फिल्म होगी, जिसकी अपील दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी.

(एजेंसी इनपुट)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES