भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई के बाद Netflix पर स्ट्रीम हुई 2026 की सबसे खौफनाक फिल्म, बड़े पर्दे पर हो गई मिस; तो घर बैठे करें एंजॉय

बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई के बाद Netflix पर स्ट्रीम हुई 2026 की सबसे खौफनाक फिल्म, बड़े पर्दे पर हो गई मिस; तो घर बैठे करें एंजॉय

2026 Best Horror Movie OTT: सिनेमाघरों में लोगों को डराने के बाद 2026 की सबसे डरावनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर फिल्म आखिरकार ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ बेहद डरावना और रोमांचक देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म देख सकते हैं, तो चलिए बताते हैं कहां.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 16, 2026, 01:46 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 02:22 PM IST
joinshare
बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई के बाद Netflix पर स्ट्रीम हुई 2026 की सबसे खौफनाक फिल्म, बड़े पर्दे पर हो गई मिस; तो घर बैठे करें एंजॉय
Image Credit: सिनेमाघरों में हो गई मिस तो ओटीटी पर जरूर देख लें

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अक्सर देखा जाता है कि बड़ी फिल्मों का सफर सबसे पहले बड़े पर्दे से ही शुरू होता है. इसके बाद जब उनका थियेट्रिकल रन पूरा हो जाता है, तब जाकर वे किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखती हैं. कुछ समय पहले तक किसी भी फिल्म को थिएटर्स से ओटीटी तक पहुंचने में कम से कम 3 से 6 महीने का वक्त लग जाता था. अब दौर थोड़ा बदल गया है और ज्यादातर फिल्में 45 से 90 दिनों के अंदर ही मोबाइल स्क्रीन पर आ जाती हैं. कई मेकर्स हर इलाके और प्लेटफॉर्म के हिसाब से अपनी अलग प्लानिंग बनाते हैं. दर्शक भी बेसब्री से घर बैठे अपनी भाषा में फिल्म देखने का इंतजार करते हैं.

हाल ही में 2026 की सबसे डरावनी हॉरर फिल्म ने भी सिनेमाघरों में लगभग 3 महीने तक टिके रहने के बाद डिजिटल दुनिया में कदम रखा है. बड़े पर्दे पर जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तो इसके डरावने सीन्स, तेज रफ्तार कहानी और रोंगटे खड़े कर देने वाले खूनी सीन्स की काफी चर्चा हुई थी. डरावनी फिल्मों के शौकीनों ने इसे हाथों-हाथ लिया और सोशल EVIL DEAD BURN - Cinemateaserमीडिया पर भी इसके खौफ की खूब बातें हुईं. थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद अब इस फिल्म को ओटीटी पर भी भारी दर्शक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. दर्शकों को डराने वाली इस मोस्ट हॉरर फिल्म का नाम ‘ईविल डेड बर्न’ है.

EVIL DEAD BURN - Cinemateaser

डायरेक्शन और मुख्य कलाकार

ये फिल्म इसी साल 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था. इस खौफनाक फिल्म की कमान मशहूर डायरेक्टर सेबेस्टियन वानिचेक के हाथों में थी, जो इससे पहले भी अपनी डरावनी कहानियों से दर्शकों के पसीने छुड़ा चुके हैं. इस फिल्म को सैम राइमी से जुड़ी एक्सपीरियंस टीम ने तैयार किया है और इसे मशहूर ‘ईविल डेड’ सीरीज की छठी फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है. कलाकारों की बात करें तो इसमें सुहेला याकूब, हंटर डूहान, लूसियान बुकानन, टांडी राइट, एरोल शैंड और मौड डेवे जैसे मंझे हुए कलाकारों ने बेहद दमदार काम किया है और अपने डर को पर्दे पर उतारा है.

जिनके गानों पर नाचकर बड़े हुए Yash, वही AR रहमान कंपोज कर रहे उनकी Ramayana का म्यूजिक

खौफनाक कहानी और माहौल

इस फिल्म की कहानी एक ऐसी बेबस महिला के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपने पति को खोने के बाद किसी तरह अपने ससुराल पहुंचती है. शुरुआत में घर का माहौल एकदम शांत और नॉर्मल दिखता है, लेकिन एक पुरानी शापित किताब सामने आते ही घर में शैतानी ताकतें हावी होने लगती हैं. धीरे-धीरे परिवार के लोग भयानक डेडाइट्स यानी दानवों में बदलने लगते हैं. इसके बाद उस घर में जिंदगी बचाने की ऐसी खूनी जंग शुरू होती है, जिसे देखकर सांसें थम जाती हैं. पूरी फिल्म एक बंद मकान के अंदर घटती है, जिससे डर और घबराहट हर पल कई गुना बढ़ जाती है.

समीक्षाएं और रेटिंग

रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से काफी बढ़िया सपोर्ट मिला. कई रिव्यू रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम दर्शकों ने इसे लगभग 74 फीसदी ऑडियंस स्कोर दिया है और करीब 71 फीसदी क्रिटिक्स ने भी इसे थम्स अप दिया है. किसी भी हॉरर जॉनर की फिल्म के लिए ये स्कोर काफी मजबूत और असरदार माना जाता है. फिल्म क्रिटिक्स ने खास तौर पर इसके कमाल के डायरेक्शन, डरावने माहौल और कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की है. भले ही बहुत ज्यादा खून-खराबे के चलते ये कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है, फिर भी हॉरर प्रेमियों के बीच यह खूब सराही गई.

ओटीटी रिलीज और कहां देखें

फिल्म के सटीक बजट और कुल कमाई के पक्के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, इसलिए भारतीय रुपयों में इसकी सही रकम बताना मुश्किल है, लेकिन इसे इस साल की सफल हॉरर फिल्मों में गिना गया है. ओटीटी की बात करें तो पहले इसे एचबीओ मैक्स पर 2 अक्टूबर 2026 को लाया गया था. अब ये 16 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर भी देखने के लिए आ चुकी है. जहां तक हिंदी ऑडियो की बात है, तो ये आपकी लोकेशन और प्लान पर निर्भर करता है, इसलिए नेटफ्लिक्स पर फिल्म चलाते समय ऑडियो सेटिंग में जाकर हिंदी भाषा की जांच जरूर कर लें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Horror Movie
OTT Trending Movie
OTT