App

क्यों डॉक्टरी छोड़ हीरोइन बनीं साई पल्लवी? रणबीर कपूर का जवाब सुनकर महानायक अमिताभ बच्चन भी नहीं रोक पाए हंसी

डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद साई पल्लवी ने फिल्मों का रुख क्यों किया? KBC 18 के मंच पर जब अमिताभ बच्चन ने उनसे ये सवाल पूछा, तो रणबीर कपूर के मजेदार जवाब ने सबका दिल जीत लिया और हंसते-हंसते सबके पेट में दर्द होने लगा. साथ ही सई ने ‘रामायण’ में सीता बनने को लेकर भी दिल छू लेने वाली बात कही.

क्यों डॉक्टरी छोड़ हीरोइन बनीं साई पल्लवी? रणबीर कपूर का जवाब सुनकर महानायक अमिताभ बच्चन भी नहीं रोक पाए हंसी
Image Credit: क्यों MBBS छोड़ साई पल्लवी ने बनीं एक्ट्रेस, रणबीर कपूर ने बताया

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ जल्द बड़े पर्दे प आने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट जोर-शोर से प्रमोशन में जुटी है. इसी बीच फिल्म में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे टीवी के सबसे बड़े क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच पर पहुंचे. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठे इन सितारों का वेलकम किया. इस दौरान बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सामने आए.

शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने सई पल्लवी के पुराने बैकग्राउंड को लेकर भी सवाल पूछा. सब जानते हैं कि साई पल्लवी ने फिल्मों में आने से पहले डॉक्टरी यानी MBBS की पढ़ाई पूरी की थी. बिग बी ने उनसे पूछा कि आपने डॉक्टर बनने की पूरी पढ़ाई की और फिर अचानक एक्टिंग की दुनिया में आ गईं, आखिर ये सब कैसे हुआ? इस पर साई पल्लवी ने बहुत ही सादगी से मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘भगवान ने किस्मत में यही लिखा था कि मुझे एक्टिंग करनी है’. उनका ये जवाब सुनकर बिग बी सोच में पड़ गए और थोड़ा हैरान भी नजर आए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

रणबीर कपूर का मजेदार जवाब

साई पल्लवी का जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन को उलझन में देख पास बैठे रणबीर कपूर खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने माहौल को हल्का करते हुए तुरंत एक मजेदार पंच मारा. रणबीर ने हंसते हुए कहा, ‘सर, ये भगवान का प्रिस्क्रिप्शन था कि इन्हें एक्टिंग ही करनी है’. रणबीर का ये हाजिरजवाबी भरा जवाब सुनते ही सेट पर मौजूद दर्शक जोर-जोर से तालियां बजाने लगे और खुद अमिताभ बच्चन और साई पल्लवी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. सोशल मीडिया पर सामने आए इस नए प्रोमो में रणबीर का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

सीता के किरदार पर बोलीं साई

इसी एपिसोड के एक और प्रोमो में सई पल्लवी ने फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाने के अपने एक्सपीरियंस पर भी खुलकर बात की. साई ने बताया कि जब उन्हें ये रोल ऑफर हुआ, तो उन्होंने अपना दिमाग बिल्कुल नहीं लगाया. उन्होंने कहा, ‘अक्सर जब मैं कोई रोल करती हूं तो सोचती हूं कि मैं उस किरदार को क्या दे सकती हूं, लेकिन ये पहली बार था जब मैंने सोचा कि माता सीता का रोल करके मुझे क्या सीखने को मिलेगा. इसलिए मैंने सब कुछ साफ रखा, ज्यादा कुछ नहीं सोचा, बस सीता मां से प्रार्थना की और काम शुरू कर दिया’.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

देशभर में चल रहा प्रमोशन

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का ये खास एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को टीवी पर टेलीकास्ट होगा. फिल्म की टीम दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को होने वाली रिलीज की तैयारी में जी-जान से जुटी है. फिल्म को ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे. हाल ही में पूरी टीम ने कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों का दौरा किया और जहां फैंस से मुलाकात की. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के अलग-अलग वीडियो और प्रोमो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर फैंस के बीच रिलीज को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है.

4000 करोड़ का महाबजट

फिल्म ‘रामायण’ को करीब 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ दो हिस्सों में बनाया जा रहा है. इसे यश और नमित मल्होत्रा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर, साई और रवि दुबे के अलावा रावण के रोल में यश और भगवान हनुमान के किरदार में सनी देओल नजर आएंगे. साथ ही अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आ रहा है, जबकि दूसरा पार्ट साल 2028 में दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More