SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Ramayana Vs Mookuthi Amman 2: दिवाली पर टकराएंगी दो मेगा बजट फिल्में, क्या ये दोनों तोड़ पाएंगी 2023 और 2024 का रिकॉर्ड?

5 नवंबर 2026 को रणबीर कपूर की मच अवेटेड ‘रामायण: पार्ट 1’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इसके अगले दिन यानी 6 नवंबर को साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की ‘मुकुथी अम्मन 2’ रिलीज होगी. अब सवाल ये है कि क्या ये दोनों फिल्में मिलकर दिवाली के बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना पाएंगी और कमाई के मामले में कौन बाजी मारेगी?

Written By Vandana Saini
Published: Oct 28, 2026, 08:01 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 09:25 AM IST
Image Credit: एक साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रहीं दो मेगा बजट फिल्में
Join

दिवाली का त्योहार हमेशा से सिनेमा जगत और बॉक्स ऑफिस के लिए बहुत खास माना जाता है. इस मौके पर हर साल कई बड़े प्रोड्यूसर्स अपनी-अपनी फिल्में लेकर तैयार रहते हैं. साल 2026 की दिवाली पर भी ऑडियंस को एक बहुत बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. एक तरफ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी पौराणिक गाथा पर बनी फिल्म आ रही है, तो दूसरी तरफ साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अपनी बड़ी फिल्म के साथ तैयार हैं. त्योहार के इस माहौल में दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने की उम्मीद है और सिनेमाघरों में भी भारी भीड़ जुटने की पूरी संभावना नजर आ रही है.

इस साल 5 नवंबर 2026 को रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की मच अवेटेड ‘रामायण: पार्ट 1’ सिनेमाघरों में आ रही है. ठीक इसके अगले दिन यानी 6 नवंबर को नयनतारा की मेगा बजट फिल्म ‘मुकुथी अम्मन 2’ भी रिलीज होने जा रही है. अब सिनेमा प्रेमियों और एक्सपर्ट्स के बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये फिल्में मिलकर दिवाली के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी? दरअसल, असली मुकाबला 2024 की दिवाली पर बने 227.75 करोड़ रुपये के ओपनिंग रिकॉर्ड से है. ट्रेड पंडित ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या इस बार ये आंकड़ा पार हो पाएगा और नया रिकॉर्ड सेट हो पाएगा?

दिवाली बॉक्स ऑफिस का पुराना रिकॉर्ड

अगर हम पिछले तीन सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिवाली की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने शुरुआती तीन दिनों में 148.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी. त्योहार के ठीक दिन रिलीज होने के चलते फिल्म की शुरुआती कमाई पर थोड़ा असर भी देखा गया था. इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाई थी, लेकिन असली धमाका इसके अगले साल यानी 2024 में हुआ जब दो बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में उतरीं और बंपर कमाई की.

क्यों डॉक्टरी छोड़ हीरोइन बनीं साई पल्लवी? रणबीर कपूर का जवाब सुनकर महानायक अमिताभ बच्चन भी नहीं रोक पाए हंसी

2024 में बना था सबसे बड़ा रिकॉर्ड

साल 2024 का दिवाली सीजन सिनेमाघरों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ था. उस दौरान अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ एक ही दिन शुक्रवार को रिलीज हुई थीं. इन दोनों फिल्मों ने मिलकर पहले तीन दिनों में पूरे भारत में 227.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. ये आंकड़ा 2023 की तुलना में करीब 54% ज्यादा था. एक्शन और हॉरर कॉमेडी के अलग मिजाज ने ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में बहुत मदद की थी. वीकेंड का पूरा फायदा मिलने से दोनों ही फिल्में बंपर कमाई करने में सफल रही थीं.

2025 में धीमी रही कमाई की रफ्तार

साल 2024 की शानदार सक्सेस के बाद साल 2025 का दिवाली सीजन ऑडियंस और थिएटर मालिकों के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उस साल ‘थामा’ और ’एक दीवाने की दीवानियत‘ जैसी फिल्में रिलीज हुई, लेकिन ये दोनों फिल्में मिलकर शुरुआती तीन दिनों में केवल 77.90 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाईं. इस कमजोर बिजनेस ने ये साफ साबित कर दिया कि केवल दिवाली का त्योहार होना ही किसी फिल्म की सक्सेस की गारंटी नहीं होता. ऑडियंस की पसंद, कहानी में दम और सही समय भीकमाई के लिए बेहद जरूरी शर्तें हैं.

‘रामायण: पार्ट 1’ से हैं भारी उम्मीदें

अब साल 2026 में सबसे ज्यादा उम्मीदें नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ से बंधी हुई हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे. उनके साथ यश और साई पल्लवी जैसे बड़े कलाकारों के होने से ऑडियंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. ये फिल्म सिर्फ हिंदी नहीं, बल्कि कई अलग-अलग भाषाओं में भी रिलीज होगी. इसके अलावा इसे बड़े स्केल पर और प्रीमियम स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी है. ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि ये फिल्म शुरुआती 4 दिनों में ही करीब 320 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है.

नयनतारा की फिल्म का भव्य रूप

दूसरी तरफ साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की ‘मुकुथी अम्मन 2’ भी ऑडियंस को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार है. सुंदर सी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में नयनतारा के साथ दुनिया विजय, रेजिना कैसेंड्रा और योगी बाबू जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म एक पौराणिक और फैंटेसी कहानी पर आधारित है. पहली फिल्म छोटे बजट में बनी थी और बहुत सफल रही थी, लेकिन इस सीक्वल को 50 से 100 करोड़ के भारी भरकम बजट और बेहतरीन VFX के साथ बहुत बड़े लेवल पर पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है.

2026 में नया इतिहास रचने की तैयारी

नयनतारा की फिल्म ‘मुकुथी अम्मन 2’ को लेकर जहां साउथ में काफी क्रेज है, वहीं तमिल बाजार में स्क्रीन बंटने की चुनौती भी सामने आ सकती है. दूसरी ओर अगर रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला, तो ये फिल्म अपने पहले चार दिनों में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू सकती है. अगर ऐसा हुआ तो ये अकेले ही 2024 के 227.75 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ देगी. अब सारा दारोमदार सिनेमाघरों में आने वाली ऑडियंस के फैसले पर टिका है कि वे इस दिवाली किस फिल्म को सिर आंखों पर बैठाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES