SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

World Largest Exams: दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी परिक्षाएं, UPSC का नहीं है नाम; जानिए NEET किस नंबर पर?

World Top 10 Largest Exams: दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी परिक्षाओं की बात करें तो इस लिस्ट में यूपीएससी परीक्षा का नाम शामिल नहीं है, जबकि, NEET परीक्षा शामिल है, आइए जानते हैं कि JEE, UGC NET जैसी परीक्षाएं किस नंबर पर हैं?

Written By Simran Singh
Published: Oct 01, 2026, 02:53 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 03:58 PM IST
Join

Top 10 Largest Exams in the World: दुनिया भर में हर साल करोड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी, प्रवेश और सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बैठते हैं. बात अगर भारत की करें, तो UPSC, JEE Main और UGC NET जैसी परीक्षाएं देश में सबसे चर्चित मानी जाती हैं, लेकिन उम्मीदवारों की रिकॉर्ड संख्या के मामले में दुनिया की टॉप 10 परीक्षाओं की लिस्ट में भारत से NEET UG ने बाजी मारी है. 

हालिया वैश्विक आंकड़ों और रिपोर्ट के मुताबिक, नीट न केवल भारत की, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन चुकी है. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में दुनिया की टॉप 10 परीक्षाएं कौन-सी हैं और NEET इनमें किस पायदान पर है?

दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी परीक्षाएं?

दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट में चीन का 'Gaokao' पहले नंबर पर है. ये दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा कहलाती है जो कि चीन का एक राष्ट्रीय स्तर का एंट्रेंस एग्जाम है. इस परीक्षा में हर साल करीब 1.29 करोड़ उम्मीदवार शामिल होते हैं. Gaokao में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चीन की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्स के तहत दाखिला मिलता है. 

गाओकाओ से भारत को क्या सीख लेनी चाहिए?

SBI की हालिया रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, भारत को अपने एग्जामिनेशन सिस्टम में सुधार के लिए चीन की 'गाओकाओ' परीक्षा से सीख लेनी चाहिए. रिपोर्ट में भारतीय परीक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख सिफारिशें की गई हैं. 

मजबूत सुरक्षा ढांचा:- प्रश्नपत्रों की अभेद्य सुरक्षा, परीक्षा केंद्र प्रबंधन और निष्पक्ष एडमिशन प्रक्रिया के मामले में सख्त मानक अपनाए जाएं. 

डबल मार्किंग और ऑटोमेटेड स्कोरिंग:- मूल्यांकन में मानवीय गलतियां और धांधली रोकने के लिए 'डबल मार्किंग' और 'ऑटोमेटेड स्कोरिंग ऑडिट' लागू किया जाए. 

इम्पैक्ट ट्रैकिंग:- परीक्षा प्रणाली में किए जाने वाले किसी भी बदलाव या रुकावट का जेंडर, दिव्यांगता, SC, ST, OBC और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों पर क्या असर पड़ता है, उसे वैज्ञानिक तरीके से ट्रैक किया जाए.

भारत का NEET UG कितने नंबर पर?

भारत में हर साल लगभग 25 लाख उम्मीदवारों द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया जाता है. अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए NEET UG का आयोजन किया जाता है. एसबीआई की स्टडी के अनुसार दुनिया भर की टॉप 10 की लिस्ट में नीट यूजी 5वें स्थान पर है. 

दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट 2026

S.No.परीक्षा का नामदेश का नाम
1.गाओकाओ चीन
2.ENEMब्राजील
3.सेंट्रल सिविल-सर्विस एग्जामिनेशनचीन
4.नेशनल मास्टर्स एंट्रेंस एग्जामिनेशनचीन
5.NEET UGभारत
6.YKSतुर्की
7.UTME नाइजीरिया
8.SATअमेरिका
9.SSC और उसकी तरह परीक्षाएंबांग्लादेश
10.ACTअमेरिका

UPSC का नहीं है टॉप 10 लिस्ट में नाम

भारत की सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट में भले ही यूपीएससी का नाम शामिल है लेकिन दुनिया के मामले में इसका नाम टॉप 10 से बाहर है. दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं में यूपीएससी का स्थान 11वें नंबर पर है. हर साल करीब 10 से 12 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं. यूपीएससी सीएसई का स्थान टॉप 14 की लिस्ट में आता है.

JEE Main और UGC NET किस नंबर पर है?

एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट में जेईई मेन का स्थान 13वें नंबर है. इस साल करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. जबकि, यूजीसी नेट परीक्षा का नाम 14वें स्थान पर है जिसमें करीब 8 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. 

ये भी पढ़ें- UPSC की 100 सालों की ऐतिहासिक यात्रा: ब्रिटिश राज से हुई शुरुआत, कैसा रहा ली कमीशन से लेकर AI के दौर तक का सफर?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES