School Holidays: क्या आपके राज्य में 24 नवंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल? देखें स्कूलों की छुट्टियों का अपडेट
School Holiday on 24 November 2026: 24 नवंबर, मंगलवार को ज्यादातर राज्यों में सरकारी बैंक और दफ्तरों की छिट्टी रहेगी. क्या आपके राज्य में स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? आइए जानते हैं.
School Holiday on 24 November 2026: देश भर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. 24 नवंबर को बैंक समेत सरकारी दफ्तरों में सरकारी छुट्टी रहेगी. ऐसे में, सभी छात्रों के मन में भी एक सवाल है कि क्या उनके राज्य के स्कूल भी बंद रहेंगे? किन-किन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी और कहां स्कूल खुले रहेंगे? ये सवाल कई लोगों के बीच है.
24 नवंबर को क्या है?
सिख धर्म से लेकर हिन्दू धर्म में 24 नवंबर 2026 का दिन बेहद खास है. कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर प्रकाश पर्व, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा समेत गंगा स्नान का दिन मनाया जाता है. इसके अलावा 24 नवंबर को सिख धर्म में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस भी मनाया जाता है. सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के मौके पर राजपत्रित अवकाश है. इसका मतलब है कि देश के विभिन्न राज्यों और स्कूल के अनुसार छुट्टी तय की जा सकती है.
24 नंवबर को क्या बंद रहेंगे स्कूल?
24 नंवबर, मंगलवार 2026 को गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान करने, दीपदान और देव दीपावली मनाया जाता है. इसके अलावा ये खास दिन, सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस को याद कर भी मनाया जाएगा. ऐसे में उत्तर भारत के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी.
किन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी?
- देश की राजधानी दिल्ली के आधिकारिक घोषणा के अनुसार, राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा बैंक और दफ्तरों की भी छुट्टी रहेगी. गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के मौके पर स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है.
- उत्तर प्रदेश के सभी शहर और जिलों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी. ये घोषणा कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जंयती के अवसर पर की गई है.
- राजस्थान में भी सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी.
- पंजाब में प्रकाश पर्व के अवसर पर राज्य में छुट्टी रहेगी.
ये भी पढ़ें- NIOS Exam Registration 2027: पढ़ाई छूट गई है तो न हों परेशान! स्कूल जाए बिना ऐसे दें पाएंगे 10वीं-12वीं की परीक्षा
- हरियाणा में गुरु नानक जंयती के मौके पर सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी.
- मध्य प्रदेश में गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे.
- पश्चिम बंगाल में राज्य शिक्षा विभाग की ओर से 24 नवंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है.
- बिहार में सभी स्कूलों में 24 नवंबर की आधिकारिक छुट्टी का ऐलान किया गया है. ऐसे में स्कूल बंद रहेंगे.
- उत्तराखंड में भी राज्य सरकार ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है, जिस वजह से 24 नवंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें- PSEB Exam 2027: पंजाब बोर्ड ने जारी की 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखें, यहां देखें पूरा शेड्यूल