SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैसे मिलेगी 1.92 लाख रुपये स्टाइपेंड वाली ये इंटर्नशिप? योग्यता से लेकर पूरी डिटेल्स यहां

अगर आप भी हर महीने करीब 1.92 लाख रुपये स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप की तलाश कर रहे हैं तो एक अच्छा मौका आपका इंतजार कर रहा है. योग्य उम्मीदवारों को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है, आइए जानते हैं कैसे?

Written By Simran Singh
Published: Oct 13, 2026, 05:39 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 06:38 PM IST
Join

जरा सोचिए, एक जगह जहां आपको सीनियर्स और अच्छे खास अनुभव रखने वालों के साथ काम सीखने का मौका मिलेगा, वहां पर अगर संस्थान की ओर से अच्छे-खासे पैसे भी दिए जाए तो कितना अच्छा रहेगा? काम सीखने के अनुभव के साथ हर महीने सिर्फ पैसे ही नहीं, आपको अन्य फायदे भी मिलने लगे तो कितना अच्छा रहेगा, और तो और दूसरे देश में जाने का भी अवसर मिल सकेगा, लेकिन ये तभी मुमकिन है जब आप इंटर्नशिप प्रोग्राम के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में आएंगे.

दरअसल, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की ओर से हर महीने करीब 1.92 लाख रुपये स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप ऑफर की जा रही है. इस प्रोग्राम के तहत योग्य भारतीय छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.

कहां के लिए है ये इंटर्नशिप प्रोग्राम?

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आधिकारिक करियर वेबसाइट के मुताबिक एथिक्स टीम के साथ 6 महीने की अवधि के लिए ये फुल टाइम इंटर्नशिप प्रोग्राम है. चयनित उम्मीदवारों को स्विट्जरलैंड के जेनेवा जाना होगा, वहां पर WHO का हेडक्वाटर्स है जहां पर काम करने का मौका मिलेगा.

कौन कर सकता है WHO की इंटर्नशिप के लिए आवेदन?

ऐसा नहीं है कि सिर्फ स्विट्जरलैंड या किसी अन्य देश के छात्र ही WHO की इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं, बल्कि वो भारतीय स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने इस साल पब्लिक हेल्थ, बायोएथिक्स, फिलोसॉफी, मेडिसिन या लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो. 

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

WHO की आधिकारिक वेबसाइट www.who.int के अनुसार इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 24 सप्ताह के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में हिस्सा बनने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की उम्र 20 साल से कम होनी चाहिए. इसके अलावा भारतीय पासपोर्ट होना जरूरी है. इतना ही नहीं, अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी खासी पकड़ होनी चाहिए. 

हर महीने मिलेंगे 1.92 लाख रुपये

चयनित उम्मीदवारों को हेल्थ में AI एथिक्स, ग्लोबल हेल्थ पॉलिसी और क्लाइमेट चेंज से संबंधित काम को करने का मौका मिलेगा. 6 महीने की अवधि वाले इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में उम्मीदवारों को हर महीने 1680 स्विस फ्रैंक यानी करीब 1.92 लाख रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

इंटर्न को क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

हर महीने 1.92 लाख रुपये स्टाइपेंड के अलावा उम्मीदवारों को हर दिन 20 स्विस फ्रैंक का लंच वाउचर भी दिया जाएगा. इसका इस्तेमाल इंटर्न WHO के कैफेटेरिया में कर सकेंगे. इसके अलावा एक्सीडेंट और मेडिकल इंश्योरेंस कवरेज का फायद भी इंटर्नशिप की अवधि के दौरान इंटर्न को दिया जाएगा. अधिक जानकारी या अन्य डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.who.int/careers/internship-programme पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Scholarship Alert 2026: कॉलेज की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही 20,000 रुपये; 12वीं पास छात्र तुरंत ऐसे करें आवेदन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES