बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान: 14,454 पदों पर सीधी भर्ती, इन महिलाओं को मिलेंगे 50000 रुपये; कैसे मिलेगा फायदा?
West Bengal Government Jobs: पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है. राज्य में 14000 से ज्यादा सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. इसके अलावा अविवाहित महिलाओं को योजना के तहत 50000 रुपये तक राशि दी जाएगी.
West Bengal Bhagini Nivedita Scheme: पश्चिम बंगाल में युवाओं के लिए खास घोषणा की गई है जो रोजगार से लेकर शिक्षा से संबंधित है. बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में कुल 14,454 पदों पर सरकारी नौकरी की सीधी भर्ती की घोषणा की है. साथ ही महिलाओं के लिए भी बड़ी सौगात पेश करते हुए योजना का जिक्र किया है जिसके तहत उन्हें 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. हालांकि, राज्य में ये योजना सभी महिलाओं के लिए उपलब्ध नहीं है. कौन सी महिलाएं हैं जिन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिल सकेगी? आइए बंगाल की छात्राओं को मिलने वाली योजना के बारे में जानते हैं.
पश्चिम बंगाल के कार्यक्रम के दौरान सीएम सुवेंदु अधिकारी ने युवाओं को राहत भरी खबर दी. उन्होंने बताया कि आगामी महीनों में अलग-अलग विभागों में नौकरियां निकाली जाएगी. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 14,454 पदों पर विभिन्न विभागों में नई भर्ती की जाएगी जिसकी घोषणा सरकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा.
पढ़ाई कर रही महिलाओं की आर्थिक मदद का ऐलान
इसके साथ ही सीएम ने हायर एजुकेशन प्राप्त कर रही अविवाहित महिलाओं के लिए भी योजना का ऐलान किया. उन्होंने भगिनी निवेदिता योजना की बात करते हुए कहा कि छात्राओं के लिए इस योजना को मंजूरी मिल चुकी है जिसके तहत एलिजिबल छात्राओं को 3 साल में कुल 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.
| साल | राशि | स्थिति |
| पहले साल | 17,000 | जनवरी 2027 से शुरू |
| दूसरे साल | 17,000 | शैक्षणिक सत्र के अनुसार |
| तीसरे साल | 16,000 | कोर्स पूरा होने पर |
महिलाओं को कैसे मिलेगा योजनाओं का फायदा?
भगिनी निवेदिता योजना के तहत अविवाहित महिलाओं को 50,000 रुपये की राशि उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिहाज से दी जाएगी. इस आर्थिक मदद के जरिए छात्राओं को पढ़ने का बढ़ावा मिलेगा. अगले साल के जनवरी से इस योजना का फायदा मिलेगा.
भगिनी निवेदिता स्कीम के नियमानुसार तीनों किस्तों में हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रही अविवाहित महिलाओं 50,000 रुपये दिए जाएंगे. शुरुआत के पहले दो सालों में 17000-17000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि तीसरे साल 16000 रुपये दिए जाएंगे. ध्यान रहे कि इस योजना का लाभ सिर्फ अविवाहित महिलाओं को मिलेगा जो उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए आवेदन करेंगे. पढ़ाई जारी रखने वाली छात्राओं को सीधा बैंक खाते में स्कीम के तहत राशि दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- DSSSB Bharti 2026: दिल्ली जिला अदालत में 641 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 10वीं पास भी कर सकते हैं Apply