SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UPSC Success Story: 10वीं-12वीं में हुए फेल, पिता ने कहा था 'IIT भूल जाओ...' BTech और नौकरी के बाद ऐसे IPS बने मोहिबुल्लाह अंसारी

UPSC Success Story: 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड में नाकामी ऐसी मिली कि पिता ने IIT की उम्मीद ही छोड़ दी, लेकिन संघर्ष और कड़ी मेहनत के दम पर मोहिबुल्लाह अंसारी ने न सिर्फ BTech की डिग्री हासिल की, बल्कि UPSC क्रैक कर IPS अफसर बनकर दिखाया.

Written By Simran Singh
Published: Sep 26, 2026, 02:52 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 03:43 PM IST
Join

UPSC Success Story of IPS Mohibullah Ansari: किसी ने सच ही कहा है कि असफलता को स्वीकार कर अपनी कमियों को सुधारना ही सफलता की असली कुंजी है. इसका जीवंत उदाहरण IPS मोहिबुल्लाह अंसारी हैं. स्कूली शिक्षा के दौरान लगातार असफलताओं का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि हर गलती से सीखकर आगे बढ़ते रहे. आज उनकी सफलता का डंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बज रहा है, उन्हें अमेरिका में 'द एशियन हीरो अवॉर्ड 2026' से सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है. आइए मोहिबुल्लाह अंसारी की प्रेरणादायक कहानी जानते हैं.]

परीक्षा में फेल होने के बाद आया जिंदगी में यू-टर्न 

आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी के स्कूली सफर ने उनकी जिंदगी को एक नया मोड़ दिया. वो कक्षा 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम्स में असफल हो गए थे. हालांकि, उन्होंने इस नाकामी से निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानने की कोशिश की और उन पर जी-तोड़ काम किया.

पिता ने कहा- 'आईआईटी का सपना भूल जाओ' 

मोहिबुल्लाह ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह प्री-बोर्ड में फेल हुए, तो उनके पिता ने मायूस होकर कहा था, 'अब तुम आईआईटी का सपना भूल जाओ.' लेकिन पिता की इस बात ने उन्हें तोड़ा नहीं, बल्कि उनके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा कर दिया. 

मेहनत के दम पर IIT दिल्ली में बनाया स्थान 

पिता की बात को चुनौती के रूप में लेते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से तैयारी की. इसका नतीजा ये रहा कि 12वीं के बाद उन्होंने जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड दोनों परीक्षाओं में परचम लहराया. उन्हें प्रतिष्ठित IIT दिल्ली में दाखिला मिला, जहां से उन्होंने अपनी बीटेक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्हें एक आईटी कंपनी से नौकरी भी हासिल हुई.

IT कंपनी की नौकरी छोड़, UPSC की तैयारी शुरू

आईटी कंपनी में कुछ समय तक उन्होंने नौकरी की लेकिन इस बीच उन्होंने सिविल सेवा में जाने का सोचा. इसके लिए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 389वीं रैंक हासिल की. मोहिबुल्लाह अंसारी ने तीसरे प्रयास में सक्सेस हासिल की थी.

IPS मोहिबुल्लाह अंसारी को यूएस में मिलेगा सम्मान

वर्तमान में बिहार के मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के पद पर तैनात IPS मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में सम्मानित किया जाएगा. 'एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट USA' ने उन्हें 'द एशियन हीरो अवॉर्ड 2026' देने के लिए आमंत्रित किया है. ये आयोजन 13 दिसंबर 2026 को अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले 7वें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्टिवल के दौरान होगा. IPS अंसारी को ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनकी बेहतरीन पुलिसिंग, बेदाग छवि, शानदार जनसेवा और समाज कल्याण में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UPSC Success Story: मां का सब्जी का ठेला, पिता दिहाड़ी मजदूर; छोड़ दी 20 लाख की नौकरी और ऐसे बन गए IPS अधिकारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES